अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को जन्मदिन पर किया खास अंदाज में विश, देखें फोटो

Arjun Kapoo
रेनू तिवारी । Oct 23 2020 4:12PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। अर्जुन कपूर ने मलाइका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और उसके का एक बलून का इमोजी बनाकर उन्हें बर्थडे विश किया हैं।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी प्रेमिका मलाइका अरोड़ा को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। अर्जुन कपूर ने मलाइका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और उसके का एक बलून का इमोजी बनाकर उन्हें बर्थडे विश किया हैं। 

इसे भी पढ़ें: ड्रग्स मामले में एनसीबी की पूछताछ के बाद पहली बार दीपिका पादुकोण ने शेयर किया ये पोस्ट 

अर्जुन कपूर ने मलाइका की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसमें मलाइका ने लाइट पिंक कलर की स्वेटशर्ट और पैंट पहनी हुई हैं। मलाइका ने पाउट बनाया हुई हैं। उनके साथ उनका पेट डॉग भी तस्वीर में नजर आ रहा हैं। तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा हैप्पी बर्थडे माई फूल। इसके अलावा सोशल मीडिया पर मलाइका के फैंस , दोस्त और साथी लगातार उन्हें शुभकामनाओं के संदेश भेज रहे हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। जिसके बाद दोनों ने अपने आप को घर के अंदर आइसोलेट कर लिया था। मलाइका अरोड़ा ने घर के अंदर से अपनी लगातार तस्वीरे अपने फैंस के साथ शेयर कर रही थी। कोरोना का संक्रमण खत्म होने के बाद दोनों ने ही इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की। 

इसे भी पढ़ें: प्रीति जिंटा ने महामारी से पहले की दुनिया को किया याद, कहा- प्लीज वो जिंदगी वापस कर दो 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी की खबरों के बारे में कई बार अफवाहें आ चुकी हैं लेकिन शादी कब होगी इसके बारे में अभी दोनों की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गयी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़