मैडम तुसाद संग्रहालय में आशा ने अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया

Asha Bhosle Unveils Wax Statue At Madame Tussauds Delhi

गायिका आशा भोसले ने आज दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया।

नयी दिल्ली। गायिका आशा भोसले ने आज दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। आशा भोसले ने एक तस्वीर पोस्ट कर ट्वीट किया है, ‘‘मैडम तुसाद में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण करते हुए।’’ संग्रहालय में बनी इस प्रतिमा में आशा ताई अपने चिर-परिचित अंदाज में दिख रही हैं।

प्रतिमा की साड़ी हल्के क्रीम रंग की है जिसके किनारों पर कढ़ाई की गयी है। उन्होंने मोतियों की माता पहनी है और हाथ में माइक पकड़े हुए हैं। आशा भोसले ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपनी प्रतिमा के साथ बिलकुल उसकी तरह भाव-भंगिमा बनाकर खड़ी हैं। आशा ताई ने कार्यक्रम के दौरान कपड़े भी प्रतिमा के जैसे ही पहने थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़