1971 में कराची तट पर चलाए गए भारतीय नौसेना के अभियान पर आधारित है फिल्म ‘‘नेवी डे’’

based-on-the-indian-navy-s-campaign-run-on-the-karachi-coast-in-1971-the-movie-navy-day
[email protected] । May 20 2019 6:26PM

टी सीरीज के भूषण कुमार ने एक बयान में बताया ‘‘दूसरे विश्व युद्ध के बाद, 1971 में कराची तट पर चलाए गए भारतीय नौसेना के अभियान को आधुनिक नौसेना के इतिहास के सबसे सफल अभियानों में से एक माना जाता है।

मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के दौरान कराची के तट पर हमला और इसके बाद की स्थिति की झलक फिल्म ‘‘नेवी डे’’ में नजर आएगी। विज्ञापन जगत के चर्चित नाम राजनीश घई के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण टी सीरीज और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। फिल्म की परियोजना प्रगति पर है और शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: एग्ज‍िट पोल के बहाने से व‍िवेक ओबेरॉय ने क्यों उड़ाया ऐश्वर्या राय का मजाक, जानें वजह

टी सीरीज के भूषण कुमार ने एक बयान में बताया ‘‘दूसरे विश्व युद्ध के बाद, 1971 में कराची तट पर चलाए गए भारतीय नौसेना के अभियान को आधुनिक नौसेना के इतिहास के सबसे सफल अभियानों में से एक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: निर्देशक राज कुमार गुप्ता के साथ अर्जुन कपूर ने किया फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ का प्रमोशन

हमारी नौसेना को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन शत्रु पक्ष को गहरा खामियाजा भुगतना पड़ा था।’’ बयान में कहा गया है कि सेना के इतिहास के इस गौरवपूर्ण घटनाक्रम की याद में भारत चार दिसंबर को अपना नौसेना दिवस मनाता है। फिल्म के लिए कलाकारों के चयन की घोषणा इस साल के आखिर में की जाएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़