मालदीव-दुबई छोड़कर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, देखें दरबार का वीडियो

Bipasha Basu
रेनू तिवारी । Nov 25 2021 5:24PM

बॉलीवुड के लवबर्ड्स बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इस सप्ताह जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर मां के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। युगल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी यात्रा से तस्वीरें साझा कीं। बिपाशा ने छोटी-छोटी क्लिप्स मिलाकर अपनी वैष्णो देवी माता के दर्शन की यात्रा की एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,धन्य।

जहां एक तरफ सितारे ठंड की शुरूआत होते ही अलग-अलग खूबसूरत जगहों पर हॉलीडे एंजोय कर रहे हैं वहीं बॉलीवुड के लवबर्ड्स बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इस सप्ताह जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर मां के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।24 नवंबर को युगल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी यात्रा से तस्वीरें साझा कीं। बिपाशा ने छोटी-छोटी क्लिप्स  मिलाकर अपनी वैष्णो देवी माता के दर्शन की यात्रा की एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'धन्य'। अभिनेत्री ने 'लेट्स स्किप टू द गुड पार्ट' ट्रेंड पर ध्यान दिया और क्लिप की बैकग्राउंड म्युजिक में उसी धुन का इस्तेमाल किया। वीडियो में कपल को फ्लाइट में बैठा देखा दा सकता है। वहीं जब वह भवन पहुंचती है तो वह पैदल यात्रा करती है। 

 

इसे भी पढ़ें: बेला हदीद का बोल्ड लुक कॉपी कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

 

इसके अलावा बिपाशा ने अपनी और करम की कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कि है जिसके कैप्शन में बिपाशा ने "वैष्णो देवी, धन्य, आभारी, यात्रा व्यसनी, हाथ में हाथ" जैसे कुछ हैशटैग जोड़े है। इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमेंट सेक्शन को 'जय माता दी' से भर दिया और पवित्र मंदिर में आने के लिए युगल की प्रशंसा की। कुछ प्रशंसकों ने दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को पसंद किया और उन्हें "परफेक्ट कपल" कहा।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में कोर्ट मैरिज करेंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, शादी के साक्षी बनेंगे यह लोग

बिपाशा और करण अपने अभिनय करियर में बहुत सफल रहे हैं और प्रशंसक उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं। बिपाशा और करण के बंधन में मनोरंजन का अंश इंस्टाग्राम वीडियो से काफी स्पष्ट है जिसे वे अक्सर इंस्टाग्राम पर साझा करते हैं। लवी-डोवी तस्वीरों से लेकर सोशल मीडिया ट्रेंड के बैंडबाजे पर कूदने तक, दोनों साथ नजर आते हैं।

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़