बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली पर लगाया रेप का आरोप

bollywood-famous-actress-accused-of-raping-aditya-pancholi
रेनू तिवारी । Jun 28 2019 12:14PM

बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली पर जो मामला दर्ज करवाया है, उसकी जड़ें 10 साल पुरानी हैं। एक्ट्रेस को 10 साल पुराने मामले में सबूत जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मुंबई। लंबे समय तक कंगना के साथ चले विवाद के बाद अब एक बार फिर बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आदित्य पंचोली के खिलाफ एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज करवाई है। एक्ट्रेस के आरोपों के मुताबिक आदित्य पंचोली पर पुलिस ने धारा 376, 328, 384, 341, 342, 323, और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। 

10 साल पुराना है मामला

बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली पर जो मामला दर्ज करवाया है, उसकी जड़ें 10 साल पुरानी हैं। एक्ट्रेस को 10 साल पुराने मामले में सबूत जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने अपनी आप-बीती बताते हुए बताया कि आदित्य पंचोली ने उनके साथ कई बार रेप किया। एक्ट्रेस ने अपने सभी आरोप पुलिस को लिखित में दिए, जिसमें लिखा गया हैं कि जब वो 17 साल की थी तब आदित्य पंचोली ने उन्हें कई बार प्रताड़ित किया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने आदित्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी लेकिन उस समय केवल वॉर्निग देकर उन्हें छोड़ दिया गया था। अब एक बार फिर 10 साल पुराने इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

पीड़ित एक्ट्रेस की बहन ने पुलिस को किए ई-मेल

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस की बहन ने इस मामले की जानकारी पुलिस को ई-मेल के जरिए दी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अप्रैल महीने में आदित्य पंचोली के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अप्रैल के बाद ये मामला अब इस लिए सुर्खियों में आया है क्योंकि पुलिस ने अब पीड़ित एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया है, जिसमें पीड़ित एक्ट्रेस ने अभिनेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद रेप और प्रताड़ित करने वाली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 पर पढ़े सबसे पहला रिव्यु!

क्या कहा आदित्य पंचोली ने?

इस पूरे मामले में आदित्य पंचोली ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ये सारे आरोप गलत हैं। मैंने किसी को प्रताड़ित नहीं किया। अब जब मुझ पर मामला दर्ज हो ही गया है, तो जांच होने दो सब कुछ सामने आ जाएगा। आदित्य पंचोली का बचाव करते हुए उनकी पत्नी ने कहा कि आदित्य पंचोली ने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने कहा, ''मैं आदित्य को बहुत अच्छे से जानती हूं। उन्होंने कभी भी मुझसे कुछ नहीं छुपाया। मैं जानती हूं कि उस दौरान क्या हुआ था। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया।''

इसे भी पढ़ें: घी-मक्खन, जंक फूड, मीठा सब कुछ भर-भर कर खाती हैं शिल्पा शेट्टी, फिर भी इतनी फिट कैसे?

आदित्य ने भी लगाया आरोप

हाल ही में आदित्य पंचोली ने एक शिकायत दर्ज करवाई जिसमें पीड़ित एक्ट्रेस और उसकी बहन पर गंभीर आरोप लगाए थे। आदित्य पंचोली ने कहा था कि दोनों बहनें मिल कर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रही हैं। आदित्य पंचोली ने बताया कि जब मैंने शिकायत दर्ज करवाई तो दोनों बहनों की पैरवी कर रहे वकील रिजवान‌ सिद्दीकी ने शिकायत वापस लेने का भी दबाव बनाया। लेकिन आदित्य नें शिकायत वापस नहीं ली। आदित्य पंचोली ने एक्ट्रेस के खिलाफ मुंबई के अंधेरी में मानहानि का मामला दायर किया हुआ है।

इसे भी देखें-

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़