ऋतिक हुए गणित में फेल, सलमान को छोड़ दूसरे के साथ चली लूलिया वंतूर

bollywood-news-big-news-hrithik-failed-in-mathematics-salman-left-with-lulia-vantoor
रेनू तिवारी । Sep 6 2018 2:57PM

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर दूसरी बार पापा बन गए हैं उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने खार के हिंदूजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले 26 अगस्त 2016 को शाहिद और मीरा के घर एक नन्हें मेहमान ने दस्तक दी थी।

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर दूसरी बार पापा बन गए हैं उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने खार के हिंदूजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इससे पहले 26 अगस्त 2016 को शाहिद और मीरा के घर एक नन्हें मेहमान ने दस्तक दी थी। जिसका नाम उन्होंने मीशा रखा था। 

वही एक और बड़ी खबर है कि ब्लॉकबास्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम कर चुके सलमान और संजय लीला भंसाली की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में है। ऐसा हम नहीं खुद भाईजान अपने फैंस से बता रहे हैं। बिग बॉस की लॉन्च पार्टी में सलमान ने ये खुद खुलासा किया है कि वो संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। लमान के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा जब सलमान और दीपिका सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे।

दूसरी तरफ सलमान खान की खास दोस्त लूलिया वंतूर ने आखिरकार बॉलीवुड में एंट्री ले ली है वो भी सलमान के बिना। कुछ बॉलीवुड फिल्मों में बतौर सिंगर काम करने के बाद अब लूलिया बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म का नाम है- राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रेम सोनी। यह विदेश से आई एक लड़की की कहानी है, जिसे भारत देश से प्यार हो जाता है।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का लेटेस्ट सॉन्ग 'छोरी 96 की' यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है. सपना के हर गाने की तरह से गाना भी रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में सपना का लुक काफी ग्लैमरस है। पहले गाना इंग्लिश की बातचीत से शुरू होता है लेकिन कुछ ही देर में सपना अपने हरियाणवी अंदाज में आ जाती हैं।

यहां देखें गाना-

कैंसर का इलाज करा रही सोनाली बेंद्रे ने शेयर किया अपना नया लुक, इसमें सोनाली बेंद्रे विग लगाए हुए दिख रही हैं। सोनाली ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनके गंजे होने से लेकर अब तक की कुछ तस्वीरें दिखाई गई हैं। सोनाली को विग लगाने में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मदद की है। इसके लिए प्रियंका को सोनाली ने थैंक्यू भी कहा है।

अक्षय कुमार समेत फिल्म हाउसफुल 4 की पूरी स्टारकास्ट राजस्थान पहुंच चुकी है। जहां फिल्म के कुछ अहम सीन्स शूट किये जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान में फिल्म के फ्लैशबैक सीन्स की शूटिंग होगी, जिसे राजा महाराजा के युग जैसा दिखाया जाएगा। बता दें, हाउसफुल 4 पुनर्जन्म की कहानी है। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्रास्त्र की शूटिंग इन दिनों बुल्गारिया में चल रही है। इस फिल्म को लेकर रणबीर और आलिया बुल्गारिया में ही हैं। इस बीच फिल्म ब्रह्रास्त्र के सेट पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे और रणबीर व आलिया से मुलाकात की। 

 

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर मस्ती मजाक साथ ही इमोशन से भरपूर है। फिल्म का निर्देशन किया है विपुल अमृतलाल शाह ने। यह दशहरा के मौके पर 19 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इशकजादे के बाद अर्जुन - परिणीति की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

यहां देखें ट्रेलर -

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्‍म सुपर 30 को पोस्‍टर जारी किया गया है। चूंकि ये फिल्‍म सुपर-30 कोचिंग चलाने वाले एक गणित के टीचर की कहानी है, इसलिए पोस्‍टर पर भी गणित के कुछ फॉर्मूला बैकग्राउंड में इस्‍तेमाल किए गए थे। जब यह पोस्‍टर सामने आया, तो एक यूजर ने गणित के एक सूत्र में छोटी सी गलती होने का दावा पेश किया। कुछ यूजर्स ने इसे सही भी बताया। लेकिन सभी के पास अपने तर्क थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़