Top News- तनुश्री दत्ता ने किया राखी सावंत का रेप, आम्रपाली दुबे ने भी मचाया धमाल

bollywood-top-news-in-hindi-tanushree-datta-did-rakhi-sawant-s-rap
[email protected] । Oct 25 2018 3:35PM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जबसे शादी की तारीख का ऐलान किया है, तभी से उनकी ग्रैंड वेडिंग से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। वेन्यू, गेस्ट लिस्ट और फंक्शन को लेकर कई तरह की खबरें ट्रेंड में हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जबसे शादी की तारीख का ऐलान किया है, तभी से उनकी ग्रैंड वेडिंग से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। वेन्यू, गेस्ट लिस्ट और फंक्शन को लेकर कई तरह की खबरें ट्रेंड में हैं। बॉलीवुड के पावर कपल ''दीपवीर'' की शादी की रस्में 14 और 15 नवंबर को निभाई जाएंगी। ये शादी इटली के लेक कोमो में होगी या फिर मुंबई में, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों मंगेतर निक जोनास के साथ शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच लेटेस्ट रिपॉर्ट्स की माने तो निक ने प्रियंका के लिए लॉस एंजेलिस में एक आलीशान घर भी खरीद लिया है। प्रियंका के लिए ये घर निक ने कुछ महीनों पहले खरीदा था। जुलाई में जब निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था तभी निक ने घर भी खरीदा था। TMZ रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इस आलीशन घर की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर है। यानि 47 करोड़ का है।

कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे परदे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। दर्शकों को लंबे समय से उनके पॉपुलर कॉमेडी शो के फिर से शुरू होने का इंतजार है। एक रिपोर्ट में बताया है कि शो इस साल के अंत में शुरू हो जाएगा। कपिल अपनी शादी की तैयार‍ियों में व्‍यस्‍त हैं। निर्माता इस शो को जल्‍दबाजी में शुरू नहीं करना चाहते।

सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कड़ी ट्रेनिंग की है। बेहिसाब शारीरिक और मानसिक श्रम करने के बाद श्रद्धा ने पिछले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को काफी पसंद आया क्योंकि इसमें वह काफी हद तक बैडमिंटन प्लेयर सायना की तरह दिख रही थीं।

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और राखी सावंत इन दिनों आमने सामने हैं। कुछ दिनों पहले नाना पाटेकर पर तनुश्री ने यौन शोषण के आरोप लगाए. नाना पाटेकर के समर्थन में राखी सावंत आईं और तनुश्री पर कई आरोप लगाए। दोनों अभिनेत्रियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राखी ने तनुश्री दत्ता पर रेप का आरोप लगाया है। आज राखी सावंत ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कई खुलासे किए।

अभिनेता इरफान खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है। ये एक्टर दिवाली के बाद भारत वापस आ रहे हैं। उनके प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इरफान खान अब ठीक हैं और दीवाली के  बाद देश वापस आ सकते हैं। इरफान इसी साल दिसंबर से वो 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। इन्हीं खबरों के बाद इरफान खान की तरफ से ये बयान जारी किया गया है।

भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' की सुपरहिट फिल्‍म 'निरहुआ हिंदुस्‍तानी' की तीसरी कड़ी के रूप में 'निरहुआ हिंदुस्‍तानी 3' जल्‍द ही आ रही है। फिल्‍म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, इंटरनेट पर निरहुआ के अंदाज ने धमाल मचा दिया है। इस फिल्‍म में निरहुआ के साथ, आम्रपाली दुबे और शुभि शर्मा की जोड़ी नजर आने वाली है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़