गोवा में पर्यटन को बढ़ावा देने में कैसिनो की महत्वपूर्ण भूमिका है:संजय दत्त

casino-has-important-role-in-promoting-tourism-in-goa-sanjay-dutt

दत्त ने कहा, ‘‘कैसिनो की पर्यटन में बड़ी भूमिका होती है। लोग मकाऊ जाते हैं, लोग वेगास जाते हैं, लेकिन इस तरह का कुछ भारत में देखना खूबसूरत है।’’उन्होंने कहा कि वह सामान्यत: कसिनो में खेलना पसंद नहीं करते हैं।

पणजी। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि गोवा में पर्यटन को बढ़ावा देने में कैसिनो की महत्वपूर्ण भूमिका है। दत्त ‘बिग डैडी’ कैसिनो की शुरुआत के मौके पर कार्यक्रम से इतर शनिवार की रात यहां संवाददाताओं से बातें कर रहे थे। इस कैसिनो को एशिया का सबसे बड़ा अपतटीय कैसिनो जहाज बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म कलंक की कहानी कमजोर लेकिन, कपड़े और सेट पर खूब हुआ खर्च

यह कैसिनो मंडोवी नदी में पहले से संचालित एक कैसिनो का उन्नत संस्करण है। दत्त ने कहा, ‘‘कैसिनो की पर्यटन में बड़ी भूमिका होती है। लोग मकाऊ जाते हैं, लोग वेगास जाते हैं, लेकिन इस तरह का कुछ भारत में देखना खूबसूरत है।’’उन्होंने कहा कि वह सामान्यत: कसिनो में खेलना पसंद नहीं करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़