चिरंजीवी ने अपने दोस्त रजनीकांत के लिए जन्मदिन पर लिखा यह खास नोट, आप भी पढ़ें

Chiranjeevi
रेनू तिवारी । Dec 12 2020 4:57PM

दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक सुपरस्टार ने दूसरे सुपर स्टार को उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भेजा है। मेगा स्टार चिरंजीवी ने सुपरस्टार रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक सुपरस्टार ने दूसरे सुपर स्टार को उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भेजा है। मेगा स्टार  चिरंजीवी ने सुपरस्टार रजनीकांत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। खैदी नं 150 स्टार चिरंजीवी ने रजनीकांत को शुभकामना संदेश देते हुए भविष्य के लिए उनके किए जा रहे प्रयासों के लिए सफलता के लिए मंगल कामना की हैं। रजनीकांत आज (12 दिसंबर) को अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे हैं और सुबह से ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं के संदेश जारी किए जा रहे हैं। ट्विटर #HBDSuperstarRajinikanth ट्रेंड कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: अरब के रेगिस्तान में 25 लाख की ड्रेस पहन कर जलवा बिखेर रही हैं उर्वशी रौतेला, देखें तस्वीरें  

चिरंजीवी ने विशेष अवसर पर अपने लंबे समय के दोस्त रजनीकांत के लिए मंगल कामना करते हुए एक हार्दिक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "डियरेस्ट फ्रेंड रजनीकांंच 70वाँ जन्मदिन मुबारत हो और आपको आगे की शुभकामनाएँ। राजनीति के क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के सभी प्रयासों के लिए में आपकी सफलता की कामना करता हूं। आप ने यूआर के अनोखे अंदाज से लाखों दिलों को जीत लिया है और मुझे विश्वास है कि आप भी यूआर को बहुत प्रभावित करेंगे। धन्य रहो! बहुत सारा प्यार! 

गौरतलब है कि रजनी और चिरंजीवी ने रणुवा वीरन नामक फिल्म में साथ काम किया था। वे तब से अच्छे दोस्त हैं। पिछले हफ्ते, रजनीकांत ने कहा कि वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे, और उसी के बारे में औपचारिक घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण उनकी योजनाएं प्रभावित हुई थीं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़