कॉफी विद करण सीजन 6: आलिया और दीपिका होंगी पहली गेस्ट

coffee-with-season-6-alia-and-deepika-will-be-the-first-guest
[email protected] । Oct 8 2018 1:39PM

वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपने रिलेशनशिप के लिए काफी चर्चा में हैं। वहीं आलिया से पहले रणबीर कपूर की गर्लफेंड रह चुकी है दीपिका पादुकोण।

 छोटे पर्दे का चैट शो कॉफी विद करण सीजन 6 एक बार फिर से शुरु होने जा रहा है। इस शो का पहला एपीसोड 21 अक्टूबर को प्रसारित होगा। अब जानना यह जरुरी है कि शो के पहले गेस्ट कौन होंगे। जी हाँ इस सवाल का जवाब खुद करण जौहर ने ट्वीट करके बताया कि शो के पहले गेस्ट आलिया भटट् और दीपिका पादुकोण होंगे।

करण ने ट्वीट में बताया कि शो का पहला कप महिला शक्ति के बारे में होगा। शो का टेलीकास्ट स्टार वर्ल्ड इंडिया और हॉट स्टार पर किया जाएगा। कॉफी विद करण का पहला शो देखना बड़ा ही मज़ेदार होगा क्योकि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की ख़बरो के चलते काफी सुर्खियों मे हैं। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी अपने रिलेशनशिप के लिए काफी चर्चा में हैं। वहीं आलिया से पहले रणबीर कपूर की गर्लफेंड रह चुकी है दीपिका पादुकोण। 

करण ने एक वीडियो के जरिये कहा कि मेरे सवाल भले ही किसी को तकलीफ दे, लेकिन मैं अपने सवाल पूछने से बिल्कुल नहीं झिजकुगां। कॉफी विद करण के पिछले सीजन में काजोल, रानी मुखर्जी , सलमान खान, आमिर खान जैसे बड़े- बड़े सितारे ने शिरकत की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़