सोनक्षी और परिणीति के रिश्ते में आई दरार, फ़िल्म के सेट पर नहीं होती है दोनों की बातचीत

cold-war-between-sonakshi-and-parineeti-chopra

वहीं जब परिणीति को सोनाक्षी की इस हरकत के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसकी शिकायत प्रोडेक्शन टीम से की। परिणीति का कहना है कि फ़िल्म में दोनों अभिनेत्रियां ही अहम किरदार निभा रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस और उनकी कोल्ड वॉर का किस्सा आम है। इस इंडस्ट्री में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनके बीच बातचीत नहीं होती। अब इस कड़ी में दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और देसी गर्ल की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। मीडिया के गुप्त सूत्रों से पता चला है कि आजकल इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच बातचीत नहीं हो रही है। 

ये ख़बर 2020 में दोनों की आने वाली फ़िल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' के सेट से आई है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी और परिणीति चोपड़ा के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है और दोनों के बीच मनमुटाव की ख़बर आई है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, फ़िल्म के सेट पर सोनाक्षी और परिणीति एक-दूसरे से बातचीत नहीं करती और दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला लगभग ख़त्म हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: अजय देवगन को हुआ बेटी की उम्र की लड़की से प्यार, प्रियंका को क्यों आया गुस्सा? 

दरअसल, परिणीति और सोनाक्षी के बीच इन दिनों कोल्ड वॉर चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा तब शुरु हुआ, जब सोनाक्षी ने ख़ुद फ़िल्म की लीड हीरोइन बता दिया। वहीं जब परिणीति को सोनाक्षी की इस हरकत के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसकी शिकायत प्रोडेक्शन टीम से की। परिणीति का कहना है कि फ़िल्म में दोनों अभिनेत्रियां ही अहम किरदार निभा रही हैं। इसलिये किसी एक एक्ट्रेस द्वारा फ़ीमेल लीड का पूरा क्रेडिट लेना ठीक नहीं है। कहा जा रहा है कि इस फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक समाजसेविका सुंदरबेन जेठा मधरपर्या का किरदार निभाने वाली हैं, जो लोकल महिलाओं को भुज के इकलौते रनवे को फिर से बानने के लिये मोटिवेट करने का काम करती हैं। 

भुज का ये रनवे 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने नष्ट कर दिया था। इसके साथ ही फ़िल्म में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अंडरकवर इंडियन एजेंट हीना रहमान का रोल निभाती हुई दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़ें: निर्देशक अनुराग बासु की फिल्म ‘इमली’ से कंगना रनौत हुई आउट 

सोनाक्षी और परिणीति के अलावा फ़िल्म में अभिनेता अजय देवगन भी हैं, जो गुजरात के भुज एयरबेस के इन इन-चार्ज स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक का रोल अदा करते नज़र आयेंगे। इसके साथ ही इसमें संजय दत्त, राणा दग्गुबति और एमी विरक भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म के राइटर और डायरेक्टर अभिषेक दुधैया हैं। फ़िल्म 14 अगस्त 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ करी जायेगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़