गीतकार राजेंद्र राजन के निधन के चार दिन बाद कोविड से पीड़ित उनकी पत्नी ने दम तोड़ा

lyricist Rajendra Rajan

कोरोना वायरस के कारण जाने माने गीतकार राजेन्द्र राजन की मृत्यु होने के चार दिन बाद संक्रमण के कारण उनकी पत्नी की भी मृत्यु हो गई।

सहारनपुर। कोरोना वायरस के कारण जाने माने गीतकार राजेन्द्र राजन की मृत्यु होने के चार दिन बाद संक्रमण के कारण उनकी पत्नी की भी मृत्यु हो गई। साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आजम ने बताया कि अपने गीतों से देश, विदेश में ख्याति प्राप्त गीतकार राजेन्द्र राजन की विगत 15 अप्रैल को कोविड-19 से जंग लड़ते हुए मृत्यु हो गई थी जिससे साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाएगी दिल्ली सरकार

आजम ने बताया कि सोमवार रात को राजन की पत्नी विभा मिश्रा की भी संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। 62 वर्षीय विभा मिश्रा भी कवयित्री थीं। ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर मिश्रा को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़