तैमूर के अब्बू और दीपिका-डायना की ये मुस्कान बिखेरती तस्वीर देखिए, किसकी कमी लगी?

dd
रेनू तिवारी । May 29 2020 2:36PM

कोकटेल को दीपिका पादुकोण के लिए टोनिक भी कह सकते हैं। फिल्म की सफलता ने उन्हें उन्हें आत्मविश्वास दिया और इसके बाद दीपिका ने अपने एक्ट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ 2013 में आयी फिल्म ये जवानी है दिवानी में साथ काम किया।

साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की सुपरहिट फिल्म कोकटेल रिलीज हुई थी। इस फिल्म से दीपिका पादुकोण की एक अलग छवी लोगों  के सामने दिखाई पड़ी। फिल्म में दीपिका की एक्टिंग और डांस की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म से दीपिका का नया अवतार लोगों के सामने आया। मुंबई गलियारों में उड़ती खबरों की मानें तो इस फिल्म से पहले दीपिका का काफी टफ टाइम था। वह रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप होने के बाद काफी डिप्रेस थीं। फिल्म कोकटेल से उन्होंने डिप्रेशन को हरा कर शानदार वापसी की। 

इसे भी पढ़ें: रामगोपाल वर्मा ने बनाई कोरोना वायरस पर फिल्म, कहा- दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया 

कोकटेल में शानदार अभिनय के लिए फिल्म की कास्ट को काफी तारीफे मिली। यूथ के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज था। दीपिका की एक्टिंग और साथ में हॉटनेस फिल्म की जान थी। सैफ अली खान के साथ उनकी केमिस्ट्री भी लोगों को पसंद आयी थी। डायना ने भी फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से जान डाली थी। फिल्मफेयर ने फिल्म के आठ साल पूरे होने पर फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा की है। जिसे लोग काफी  लाइक कर रहे हैं। तस्वीर में तैमूर के पिता यानी की सैफ अली खान बीच में झुके हुए खड़े हैं और उनके दाए में दीपिका पादुकोण और बाए में डायना पेंटी। तस्वीर को एक नजर में देखें तो दीपिका ने जो साड़ी पहनी है ऐसी ही साड़ी उन्होंने फिल्म ये जवानी है दिवानी के मशहूर सॉन्ग बत्तमीज दिल में पहनी हुई हैं। सैफ से ज्यादा रणबीर कपूर के साथ दीपिका की जोड़ी अच्छी लगती हैं। इस तस्वीर में रणबीर कपूर की कमी लग रही हैं। ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि तस्वीर पर कमेंट करने वाले सोशल मीडिया यूजर कह रहे हैं।

  

इसे भी पढ़ें: किरण कुमार का तीसरा कोरोना टेस्ट निकला निगेटिव, डॉक्टर्स को कहा- धन्यवाद

कोकटेल को दीपिका पादुकोण के लिए टोनिक भी कह सकते हैं। फिल्म की सफलता ने उन्हें आत्मविश्वास दिया और इसके बाद दीपिका ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ 2013 में आयी फिल्म ये जवानी है दिवानी में साथ काम किया।  रणबीर कपूर और दीपिका की जोड़ी नें एक बार फिर लोगों ने खूब पसंद किया था। 

रणबीर कपूर (Ranbir Kpaoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक ऐसी जोड़ी है जिनकी पर्दे के पीछे और पर्दे के आगे केमिस्ट्री लोगों को रास आती है। इन दोनों की लव स्टोरी साल 2007 में शुरू हुई थी लेकिन साल 2009 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों के ब्रेकअप के बाद कई तरह की खबरें आईं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़