प्रभास ने तोड़ दिया अनुष्का शेट्टी का दिल! कृति सेनन के साथ इश्क लड़ा रहे है बाहुबली

Prabhas
bahubali-mimi movie
रेनू तिवारी । Sep 20 2022 4:33PM

सिनेमा के बाहुबली यानी हम सबके चहेते प्रभास जल्द ही फिल्म आदिपुरूष में भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म बाहुबली से सबके दिलों पर राज करने वाले प्रभास की इस समय काफी चर्चा में हैं। चर्चा का विषय उनकी फिल्म नहीं बल्कि निजी लाइफ है।

सिनेमा के बाहुबली यानी हम सबके चहेते प्रभास जल्द ही फिल्म आदिपुरूष में भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म बाहुबली से सबके दिलों पर राज करने वाले प्रभास की इस समय काफी चर्चा में हैं। चर्चा का विषय उनकी फिल्म नहीं बल्कि निजी लाइफ है। प्रभास का नाम इस समय उनकी को-स्टार कृति सेनन के साथ जोड़ा जा रहा हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि शर्मीले प्रभास कृति सेनन को डेट कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Brahmastra के इन फीके Dialogues ने दर्शकों को किया बहुत Irritate, फिल्म के Blockbuster बनने की राह में बना रोड़ा 

इन अफवाहों ने उस वक्त जोर पकड़ा जब कृति सेनन करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बतौर मेहमान आयी। कृति से करण जौहर ने खूब बातें की। शो में उनकी प्रोफेशनल लाइफ और निजी जीवन पर भी बात हुई। इसके बाद करण के फॉन कॉल राउंड  में जिस तरह से कृति सेनन से अपने को-स्टार प्रभास को कॉल किया वो काफी हैरान करने वाला था। प्रभास काफी शर्मिले टाइप है। वह मीडिया से भी ज्यादा रूबरू नहीं होते हैं। ऐसे में जिस तरह से वह कृति सेनन से बात कर रहे थे इससे फैंस हैरान हो गये थे। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह दावा किया जाने लगा कि दोनों के लव स्टोरी पनप रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में फैंस के साथ मस्ती करते दिखे कार्तिक आर्यन, नेचर पर फिदा हुए फैंस 

ये पहली बार नहीं हैं कि प्रभास का नाम उनकी को-स्टार के साथ जोड़ा गया हैं। प्रभास और अनुष्का शेट्टी का नाम भी साथ में जोड़ा गया था। खबरे तो ऐसी भी थी कि दोनों की शादी होने वाली हैं लेकिन अचानक ब्रेकपअ की खबरें आने लगी। फिर प्रभास से सभी को अटकलों को दर-किराना कर अनुष्का शेट्टी के साथ फिल्म बाहुबली की और तब से प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी को लोग खूब पसंद करने लगे। अब ऐसे में प्रभास का नाम कृति सेनन के साथ जोड़े जाने से अनुष्का शेट्टी पर क्या असर होगा ये देखना होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़