दिलीप कुमार से जुड़ी सभी खबरें अफवाह, दिग्गज अभिनेता वेंटिलेटर पर नहीं, हालत स्थिर

Dilip Kumar

सांस लेने में परेशानी के बाद से यहां एक अस्पताल में भर्ती अभिनेता दिलीप कुमार इस समय ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत स्थिर है। कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके परिवार ने उनकी सेहत के बारे में ताजा जानकारी साझा की।

मुंबई। सांस लेने में परेशानी के बाद से यहां एक अस्पताल में भर्ती अभिनेता दिलीप कुमार इस समय ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत स्थिर है। कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके परिवार ने उनकी सेहत के बारे में ताजा जानकारी साझा की। दिलीप कुमार (98) को रविवार को खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जो गैर-कोविड अस्पताल है। यहां जांच में कुमार को बाइलेट्रल प्ल्यूरल एफ्युजन (फेफड़े की बाहरी परत में तरल भर जाना) होने का पता चला था। कुमार के ट्विटर हैंडल पर जारी ताजा जानकारी के अनुसार, ‘‘दिलीप साब ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, वेंटिलेटर पर नहीं। वह स्थिर हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा

प्ल्यूरल एस्पिरेशन (फेफड़े से तरल पदार्थ निकालने की प्रक्रिया) करने के लिए कुछ जांच रिपोर्ट का इंतजार है। छाती रोग विशेषज्ञ डॉ जलील पारकर दिलीप साहब की देखरेख कर रहे हैं।’’ उनके ट्विटर एकाउंट से एक अन्य पोस्ट में मीडिया से अनुरोध किया गया है कि केवल सत्यापित स्वास्थ्य जानकारी ही प्रकाशित-प्रसारित करें जो उनके ट्विटर हैंडल पर जारी की जाएगी तथा अन्य किसी पर भरोसा नहीं करें। ट्विटर पर रविवार शाम किए गए एक पोस्ट में कहा गया था कि कुमार को कुछ दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: बाबर को नहीं इस स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी को समर्पित होगी अयोध्या की मस्जिद

दिलीप कुमार को पिछले महीने भी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुमार ने 1944 में ‘‘ज्वार भाटा’’ फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और पांच दशक में उन्होंने ‘‘कोहिनूर’’, ‘‘मुगल-ए-आजम’’, ‘‘देवदास’’, ‘‘नया दौर’’ और ‘‘राम और श्याम’’ समेत ढेर सारी हिट फिल्में दी हैं। पिछली बार वह पर्दे पर 1998 में ‘‘किला’’ फिल्म में नजर आए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़