प्रोड्यूसर बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक संग मिलकर खोला प्रोडक्शन हाउस

nnd
रेनू तिवारी । May 16 2020 7:50PM

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया, टेलीविजन के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। दोनों टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर प्यार में पड़ गए और वहीं से साथ रहने का फैसला कर लिया।

दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया, टेलीविजन के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। दोनों टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर प्यार में पड़ गए और वहीं से साथ रहने का फैसला कर लिया। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया की शादी को 4 साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन दोनों के बीच का प्यार वक्त के साथ और बढ़ता चला गया। विवेद और दिव्यांका दोनों ही टीवी के नामचित चेहरे हैं। अब दोनों ने मिलकर करियर को एक नयी दिशा में ले जाने का फैसला लिया हैं। दिव्यांका और विवेक अब एक्टर से निर्माता बन गये हैं। 

इसे भी पढ़ें: फिल्मों को सिनेमाघरों की बजाए ओटीटी पर रिलीज करने से नाराज थिएटर मालिक

ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपना एक प्रोडक्शन हाउस खोला है जिसका नाम वन रीज़न फिल्म्स रखा हैं। इस प्रोडक्शन हाउन में  वे अब वेब सीरीज़ और शो का निर्माण करेंगे। दोनों की प्यारी जोड़ी अभी तक वीडियो को बनाती थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वीडियो की सफलता के बाद ही इस जोड़ी ने एक्टर से निर्माता बनने का प्लान बनाया। 

इसे भी पढ़ें: 46 साल में भी एशिया के सबसे सेक्ससिएस्ट मैन है ऋतिक रोशन, कैसे रहते हैं इतना फिट?

आपको बता दे कि इससे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस हिना खान भी अपना प्रोडक्शन हाउस खोल चुकी हैं। टीवी की दिव्यांका दूसरी एक्ट्रेस हैं जिसने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला हैं। बनु में तेरी दुल्हन और ये हैं मोहब्बतें जैसे मशहूर टीवी शो से दिव्यांका की लोकप्रियता घर-घर में हैं। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़