रामायण के लक्ष्मण का फीमेल लुक देखकर हैरान हुए फैंस, सुनील लहरी शेयर की तस्वीर

vv
रेनू तिवारी । Jun 29 2020 3:11PM

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सोशल मीडिया पर तब से काफी एक्टिंव रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या भी काफी बढ़ गयी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेंड चल रहा हैं जिसमें किसी भी आदमी की शक्ल को महिला के लुक में बदला जा सकता हैं।

कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया। लॉकडाउन में लोगों बोर न हो इसके लिए दूरदर्शन पर रामानंद सागर के द्वारा बनाई गयी रामायण को शुरू कर दिया। किसी ने सोचा नहीं था कि रामायण को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। टीआरपी के मामले रामायण के रिपीट टेलीकास्ट ने इतिहास रच दिया। दूरदर्शन की ऐसी टीआरपी कभी नहीं आयी। रामायण की पॉपीलैरिटी के साथ-साथ एक बार फिर रामायण के किरदारों का चर्चा होने लगी। रातों रात रामायण के राम,सीता, लक्ष्मण, सहित कई जिंदा कलाकारों के सोशल मीडिया पर फोलॉवर्स बढ़ गये। 

इसे भी पढ़ें: संजय दत्त की फिल्म सड़क 2 ओटीटी पर होगी रिलीज, मुकेश भट्ट ने कहा- इसके अवाला और कोई विकल्प नहीं!

रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सोशल मीडिया पर तब से काफी एक्टिंव रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या भी काफी बढ़ गयी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेंड चल रहा हैं जिसमें किसी भी आदमी की शक्ल को महिला के लुक में बदला जा सकता हैं। ये एक फिल्टर के माध्यम से किया जाता हैं। एक फैन ने सुनील लहरी की पुरानी तस्वीर को फीमेल लुक में कन्वर्ट कर दिया। सुनील लहरी को फैन के द्वारा कन्वर्ट की गयी इस तस्वीर को उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील लहरी ने कहा-धन्यवाद लक्ष्मण जी की सेना मुझे मेरे नए स्वरूप से मिलाने के लिए। सुनील की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। लोगों को ये काफी पसंद आ रही हैं क्योंकि लड़की के रूप में भी सुनील लहरी काफी क्यूट लग रहे हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़