एक बार फिर साथ दिखेंगे फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा

Farhan Akhtar and Priyanka Chopra will be seen together again
[email protected] । Jul 12 2018 12:18PM

सिने अभिनेता फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा सोनाली बोस की अगली फिल्म द स्काई इज पिंक में रुपहले पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे। यह दूसरा मौका है जब फरहान और प्रियंका पर्दे पर साथ दिखेंगे।

मुंबई। सिने अभिनेता फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा सोनाली बोस की अगली फिल्म द स्काई इज पिंक में रुपहले पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे। यह दूसरा मौका है जब फरहान और प्रियंका पर्दे पर साथ दिखेंगे। दोनों कलाकार इससे पहले एक साथ जोया अख्तर की 2015 में आयी फिल्म दिल धड़कने दो में दिखे थे। एक बयान में कहा गया है कि दिल धड़कने दो से पहले प्रियंका फरहान के साथ ‘‘ डॉन’’ और ‘‘डॉन 2’’ में साथ काम कर चुकी हैं। इन दोनों फिल्मों का अभिनेता ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्देशन और निर्माण किया था। 

हाल ही में इससे संबंधित एक तस्वीर प्रियंका ने इंस्टाग्रम पर साझा की थी। फिल्म में पटकथा लेखन बोस ने किया है और जूही चतुर्वेदी ने इसके संवाद लिखे हैं। अगले साल ईद के मौके पर आने वाली सलमान खान की फिल्म ‘‘ भारत ’’ में प्रियंका चोपड़ा दिखेंगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़