फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Fiza producer Pradeep Guha passes away

कोविड-19 महामारी के कारण परिवार ने निजी तौर पर शोक प्रकट करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रार्थना बैठक की तारीख की जल्द जानकारी दीजाएगी। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार गुहा कैंसर से जंग लड़ रहे थे। सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर को उनका कैंसर के कारण अस्पताल में निधन हो गया।

मुंबई।फिल्म निर्माता प्रदीप गुहा का शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। गुहा को ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म फिजा के निर्माण के लिए जाना जाता है। गुहा (60) को यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुहा की पत्नी पापिया गुहा और बेटे संकेत गुहा ने मीडिया में एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। बयान में कहा गया हमें अपने प्रिय श्री प्रदीप गुहा के दुखद निधन की घोषणा करते हुए खेद है।

इसे भी पढ़ें: निर्देशक कबीर खान की आंखों में आंखे डालकर तालिबानी बोला था,

कोविड-19 महामारी के कारण परिवार ने निजी तौर पर शोक प्रकट करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रार्थना बैठक की तारीख की जल्द जानकारी दीजाएगी। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार गुहा कैंसर से जंग लड़ रहे थे। सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर को उनका कैंसर के कारण अस्पताल में निधन हो गया। फिजा (2000) के अलावा गुहा ने वर्ष 2008 में फिल्म फिर कभी का भी निर्माण किया। इसमें मिथुन चक्रवर्ती और डिंपल कपाड़िया ने अभिनय किया था। फिल्मी हस्तियों मनोज बाजपेयी, सुभाष घई और अदनान सामी ने गुहा के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक जताया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़