फिल्म ‘गली बॉय’ इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ मेलबर्न में होगी प्रदर्शित

gully-boy-to-be-screened-at-indian-film-festival-of-melbourne

महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन आठ से 17 अगस्त तक मेलबर्न के विक्टोरिया में होगा। महोत्सव के दौरान 10 अगस्त को जोया ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के साथ भारतीय सिनेमा पर एक चर्चा में भी हिस्सा लेंगी।

मुंबई। फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ इंडियन फिल्म फेस्टीवल ऑफ मेलबर्न 2019 में प्रदर्शित की जायेगी। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी, जिसे समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली पर लगाया रेप का आरोप

फिल्म की कहानी एक होनहार रैपर की है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिये मुंबई की गलियों पर अपने जीवन के बारे में तुकबंदी कर रैप के माध्यम से पेश करता। महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन आठ से 17 अगस्त तक मेलबर्न के विक्टोरिया में होगा। महोत्सव के दौरान 10 अगस्त को जोया ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के साथ भारतीय सिनेमा पर एक चर्चा में भी हिस्सा लेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़