बायोपिक में काफी कुछ दांव पर लगा होता है- हर्षवर्धन कपूर
[email protected] । Sep 1 2018 6:17PM
ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने जा रहे फिल्म अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने कहा है कि बायोपिक में काम करने के दौरान जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती हैं।
मुंबई। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने जा रहे फिल्म अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने कहा है कि बायोपिक में काम करने के दौरान जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती हैं। कन्नन अय्यर के निर्देशन में बन रही बिंद्रा की बायोपिक में हर्षवर्धन के साथ उनके पिता अनिल कपूर भी होंगे।
हर्षवर्धन ने पीटीआई... बताया, ' बायोपिक में यह जिम्मेदारी होती है कि आप जिसकी जिंदगी को पर्दे पर उतार कर रहे हैं, उसके साथ न्याय करें। किसी और के निजी जीवन को पर्दे पर उतारने में हमेशा काफी कुछ दांव पर लगा रहता है क्योंकि इसमें वास्तविक लोग और उनकी भावनाएं जुड़ी होती हैं।' अभिनेता ने कहा कि वह बिंद्रा के जुनून और प्रतिबद्धता से प्रभावित हैं।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़