यो यो हनी सिंह ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में सुनवाई बंद कमरे में करने का आग्रह किया

Honey Singh

पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह ने दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर कर उनकी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में दायर याचिका पर बंद कमरे में सुनवाई करने का आग्रह किया।

नयी दिल्ली। पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह ने दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर कर उनकी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में दायर याचिका पर बंद कमरे में सुनवाई करने का आग्रह किया। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार को अपने कक्ष में बुलाकर काफी देर समझाया भी। पिछली सुनवाई पर हनी सिंह अदालत में पेश नहीं हुए थे। इस पर अदालत ने उन्हें फटकार लगाई थी और अंतिम चेतावनी भी दी थी। न्यायाधीश ने कहा था, ‘‘ कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: Girlfriend को Boyfriend ने की न्यूड कॉल, लड़का हुआ ब्लैकमेलिंग का शिकार

शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। गौरतलब है कि हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी, 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे। तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही सिंह ने उनके साथ धोखा भी किया। अदालत में तलवार का पक्ष संदीप कौर ने रखा और सिंह की ओर से रेबेका जॉन पेश हुईं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़