इमरान हाशमी के बेटे ने दिया बाघ बचाने का संदेश
[email protected] । Jul 29 2016 3:18PM
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के छह वर्षीय बेटे अयान ने एक वीडियो के जरिए पहली बार स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस वीडियो में वह बाघ को बचाने का संदेश दे रहे हैं।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के छह वर्षीय बेटे अयान ने एक वीडियो के जरिए पहली बार स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस वीडियो में वह बाघ को बचाने का संदेश दे रहे हैं। इस वीडियो में अयान अन्य बच्चों के साथ पशु जीवन और पर्यावरण रक्षा के महत्व पर जोर देते दिख रहे हैं।
इमरान ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा 'अयान ने छह साल की उम्र में स्क्रीन पर पहली बार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.. मैंने भी पहली बार इसी उम्र में कैमरे का सामना किया था।’’ इस लघु फिल्म का निर्माण अभिनेत्री दिया मिर्जा की कंपनी ‘बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ ने किया है। वीडियो का मकसद बच्चों के जरिए ‘बाघ एवं पर्यावरण संरक्षण’ के संबंध में एक सरल और महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाना है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़