मन की बात में मोदी ने दी लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं

मोदी ने कहा, ‘‘मैं आज मन की बात में देश की महान शख्सियत की बात करूंगा। हम सभी हिंदुस्तानी उनका (गायिका) बेहद सम्मान करते हैं। वह उम्र में हम सभी से बहुत बड़ी हैं, हम उन्हें लता दीदी कहते हैं।
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में गायिका को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह कामना करते हैं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। उन्होंने बताया कि शुभकामनाएं देने और प्रणाम करने के लिए उन्होंने अमेरिका जाने से पहले ही गायिका को फोन कर दिया था।
इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर के जन्मदिन के मौके पर पेश हैं उनके 5 सबसे सुपरहिट गानें…
मोदी ने कहा, ‘‘मैं आज मन की बात में देश की महान शख्सियत की बात करूंगा। हम सभी हिंदुस्तानी उनका (गायिका) बेहद सम्मान करते हैं। वह उम्र में हम सभी से बहुत बड़ी हैं, हम उन्हें लता दीदी कहते हैं। लता दीदी 28 सितंबर को 90 वर्ष की हो गई।’’
इसे भी पढ़ें: जब लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र से संभाली परिवार की जिम्मेदारी....
लता दीदी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, अग्रिम बधाई दे दूं।
— BJP (@BJP4India) September 29, 2019
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे आपका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, बस यही प्रार्थना और आपको प्रणाम करने के लिए मैंने अमेरिका जाने से पहले ही आपको फोन किया: पीएम मोदी #MannKiBaat pic.twitter.com/59bl9Pvg5U
