बर्मिंघम भारतीय फिल्म महोत्सव में भारत की महिला निर्देशक ने जीता पहला पुरस्कार

india-s-female-director-won-the-first-prize-in-the-birmingham-indian-film-festival

तिलोतमा शोम और विवेक गोंबर अभिनीत फिल्म को वार्षिक महोत्सव में दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। रोहेना ने कहा, मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि यह फिल्म ब्रिटेन के दर्शकों के दिलों से जुड़ी है।

लंदन। भारतीय फिल्मकार रोहेना गेरा को उनकी पहली फीचर फिल्म सर के लिये ब्रिटेन में बर्मिंघम भारतीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) में ऑडियंस अवार्ड  से नवाजा गया है। रोहेना ने वर्ग विभाजन से परे रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म की पटकथा भी लिखी है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘मुल्क’ के बाद एक बार फिर साथ काम करेंगे अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू

तिलोतमा शोम और विवेक गोंबर अभिनीत फिल्म को वार्षिक महोत्सव में दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। रोहेना ने कहा, मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि यह फिल्म ब्रिटेन के दर्शकों के दिलों से जुड़ी है। मैं उनकी (दर्शकों) पसंद बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। बीआईएफएफ के पांचवें संस्करण का आरंभ अनुभव सिन्हा की फिल्म  आर्टिकल 15  से, जबकि समापन इस सप्ताह की शुरुआत में रितेश बत्रा की फिल्म फोटोग्राफ से हुआ। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़