कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन के दिन शहीदों को दी श्रद्धांजलि , गाना गाते हुए शेयर किया वीडियो

a
रेनू तिवारी । Mar 23 2020 6:31PM

कंगना ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो फैंस को धन्यवाद दे रही हैं साथ ही शहीद दिवस के मौके पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड की क्वीन अभिनेत्री कंगना रनौत आज अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना इस समय अपने घर हिमाचल प्रदेश में हैं। कोरोना वायरस के कारण फिल्मों की शूटिंग नहीं हो रही हैं। मुंबई सहित कई राज्यों में लॉकडाउन हैं ऐसे में कंगना रनौत अपने परिवार के साथ हिमाचल में हैं। कंगना ने अपना 33वां जन्मदिन काफी सादगी के साथ मनाया। कंगना ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो फैंस को धन्यवाद दे रही हैं साथ ही शहीद दिवस के मौके पर  भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी है।

कंगाना रनौत का जन्मदिन और शहीद दिवस एक ही दिन पड़ता है। ऐसे में कंगना ने फैंस की बधाइयों के साथ- साथ अपने शहीदों के प्रति भी अपना समर्पण दिखाया। कंनाना ने वीडियो में गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई है और वह जिसमें वो कैफ़ी आज़मी के लिखे गीत गा रही हैं। कंगना ने कहा- फ़िल्म इंडस्ट्री से, रिश्तेदारों से, फैमिली से जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं मिल रही हैं, उसके लिए मैं आभारी हूं। आज एक और महत्वपूर्ण दिन है। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव आज के दिन शहीद हुए थे। उनके लिए मैं कैफ़ी आज़मी जी की लिखी हुई पंक्तियां गाना चाहूंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़