करण का 2020 का सबसे बड़ा धमाका, इन सुपरस्टार्स के साथ बनाएंगे ''तख्त''

karan-johar-announces-new-film-takht
रेनू तिवारी । Aug 9 2018 2:06PM

करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म तख्त की घोषणा कर दी है। फिल्म के नाम की ही तरह फिल्म की स्टार कास्ट भी बेहद खास है। फिल्म में आपको रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ नजर आने वाले हैं।

करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म तख्त की घोषणा कर दी है। फिल्म के नाम की ही तरह फिल्म की स्टार कास्ट भी बेहद खास है। फिल्म में आपको रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2020 में रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य किरदारों में दिखेंगे। कोई शक नहीं कि फिल्म स्टारकास्ट काफी जबरदस्त है। तख्त को खुद करण जौहर डाइरेक्ट करेंगे।

इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी को 'धड़क' के बाद करण ने दूसरा बड़ा मौका दिया है। 'तख्त' पीरियड फिल्म है। खबर है कि यह पीरियड ड्रामा मुगल सिहांसन की कहानी है। फिल्म में औरंगजेब की भूमिका में विक्की कौशल नजर आएंगे, जाह्नवी औरंगजेब की रानी के किरदार निभाएंगी। काफी समय से इस फिल्म की चर्चा हो रही थी। अफवाह थी कि करण जौहर किसी फिल्म में रणवीर सिंह और शाहरुख खान को साथ कास्ट करने वाले हैं। जो एक पीरियड फिल्म होगी। खैर, तख्त में वह सबकुछ तो है.. लेकिन शाहरुख खान नहीं हैं। 

तख्त की स्टारकास्ट के बाद इतना साफ हो गया है कि करण जौहर एक बार फिर मल्टीस्टारर फिल्मों का जमाना वापस ला रहे हैं। ब्रह्मास्त्र हो या कलंक.. या फिर तख्त.. तीनों ही फिल्में मल्टीस्टारर हैं और काफी बड़े स्तर पर बनाई जा रही है। फिलहाल धड़क के बाद यह जाह्नवी की दूसरी फिल्म है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़