फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में फैंस के साथ मस्ती करते दिखे कार्तिक आर्यन, नेचर पर फिदा हुए फैंस

Kartik Aryan
ANI
रेनू तिवारी । Sep 20 2022 2:58PM

कार्तिक आर्यन को हाल ही में जोधपुर से मुंबई के लिए इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट में सफर करते हुए देखा गया था। फ्लाइट के यात्री स्टार के हावभाव से हैरान थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके वीडियो साझा किए। वीडियो में कार्तिक एक कॉर्नर वाली सीट पर अपने सफर का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन को हाल ही में जोधपुर से मुंबई के लिए इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट में सफर करते हुए देखा गया था। फ्लाइट के यात्री स्टार के हावभाव से हैरान थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके वीडियो साझा किए। वीडियो में कार्तिक एक कॉर्नर वाली सीट पर अपने सफर का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वह मुस्कुराते हुए और उन प्रशंसकों को गर्मजोशी से जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस कार्तिक के व्यवहार से काफी ज्यादा प्रभावित थे। 

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 7: संजय कपूर की पत्नी का अटका ऋतिक पर दिल, गौरी खान ने सुहाना को दी ये डेटिंग एडवाइस

इंटरनेट पर कई लोगों ने कार्तिक को 'विनम्र' कहा है। कार्तिक, जिन्होंने हाल ही में भूल भुलैया 2 में देख गया था, ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।साथ में कार्तिक की खूब तारीफ भी हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कार्तिक आर्यन इकोनॉमिक क्लास में ट्रैवल कर रहे हैं लेकिन उनका दिल बिजनेस क्लास जितना अमीर है। ये लडका ही कुछ अलग है!!! इतना सारा प्यार और बहुत विनम्र हैं।" बीबी 2 स्टार को फ्लाइट में नूडल्स का आनंद लेते हुए भी देखा गया।

यह पहली बार नहीं है जब प्रशंसक कार्तिक के हावभाव पर खुश हो रहे हैं। इससे पहले यूरोप में अपनी छुट्टियों के दौरान, कार्तिक को स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हुए और सड़कों पर एक प्रशंसक को मजाकिया अंदाज में जवाब देते देखा गया था।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में खुलेगा मल्टीप्लेक्स, अब घाटी के लोग भी देख पाएंगे सिनेमाघरों में फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक शहजादा को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, जो उन्हें एक अलग लुक में दिखाएगा। फिल्म में उनकी जोड़ी कृति सेनन के साथ होगी। भूल भुलैया 2 में कार्तिक कियारा आडवाणी और तब्बू के साथ नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। यह फिल्म अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर भूल भुलैया का सीक्वल थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़