लता मंगेशकर को सांस लेने में हुई तकलीफ, अब स्वास्थ्य में सुधार

lata-mangeshkar-suffers-from-breathing-now-condition-stable
[email protected] । Nov 11 2019 5:13PM

केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज देने वालीं मंगेशकर को 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

मुंबई। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को 90 वर्ष की हुईं गायिका की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर से शादी नहीं करेंगी आलिया भट्ट! हॉलीवुड में जाने की कर ली तैयारी

अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि उन्हें तड़के दो बजे अस्पताल लाया गया। उनकी हालत नाजुक है और वह आईसीयू में हैं। केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज देने वालीं मंगेशकर को 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़