सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ‘फर्जी सिद्धांत’ फैलाने के आरोप में वकील गिरफ्तार

सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई पुलिस ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और टैलेंट मैनेजर दिशा सालियन की मौत के बारे में फर्जी षड्यंत्र सिद्धांत फैलाने के आरोप में दिल्ली निवासी एक वकील को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी।

मुंबई। मुंबई पुलिस ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और टैलेंट मैनेजर दिशा सालियन की मौत के बारे में फर्जी षड्यंत्र सिद्धांत फैलाने के आरोप में दिल्ली निवासी एक वकील को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा की साइबर इकाई ने विभोर आनंद को बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित उनके निवास से पकड़ा। उन्होंने बताया कि आनंद ने यूट्यूब वीडियो कथित तौर पर पोस्ट किये थे जिसमें वकील ने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ मानहानिकारक बयान दिये थे और उन्हें मौतों से जोड़ा था।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने डिलीट किया सोशल मीडिया अकाउंट, संदेश लिखकर बताई वजह

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी गत अगस्त में दर्ज की गई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे ने कहा, ‘‘जांच के बाद, पुलिस ने आरोपी को राजपूत और सालियन की मौत के मामले में फर्जी षड्यंत्र सिद्धांत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया।’’

इसे भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा- मीडिया ट्रायल के समर्थन में नहीं

उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मानहानि एवं भारतीय दंड संहिता के तहत अन्य आरोपों और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आनंद को शुक्रवार को एक अदालत में पेश किया गया और 19 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़