शाहरुख खान के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने दी बधाई, कहा- मेरे चार्मिंग ब्रदर

mamta-congratulated-shahrukh-on-his-birthday
[email protected] । Nov 2 2019 2:19PM

महोत्सव आठ नवंबर से कोलकाता में शुरू होगा और इसका उद्घाटन ममता बनर्जी करेंगी। इसमें शाहरुख सहित कई जानीमानी हस्तियां शामिल होंगी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके 54वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि शाहरुख पश्चिम बंगाल राज्य के ब्रांड एम्बैस्डर हैं। बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई, शाहरुख। मेरे भाई, आपको अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सफलता की शुभेच्छाएं। हमें गर्व है कि आप (पश्चिम) बंगाल के ब्रांड एम्बैस्डर हैं। अपनी फिल्मों से हमारा मनोरंजन करते रहिये।

इसे भी पढ़ें: ईद पर सलमान देंगे अपने फैंस को तोहफा, फिल्म राधे की शूटिंग शुरू

ममता बनर्जी और शाहरुख खान के बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने अगला ट्वीट बांग्ला भाषा में किया और शाहरुख को शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 25वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शाहरुख से भेंट करेंगी। पश्चिम बंगाल इस महोत्सव की मेजबानी कर रहा है। महोत्सव आठ नवंबर से कोलकाता में शुरू होगा और इसका उद्घाटन ममता बनर्जी करेंगी। इसमें शाहरुख सहित कई जानीमानी हस्तियां शामिल होंगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़