मेगन मार्कल में है भ्रांतियों को दूर करने की क्षमता: प्रियंका चोपड़ा

Megna Markle has the ability to remove the misconceptions: Priyanka Chopra
[email protected] । Apr 20 2018 6:34PM

प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि मेगन मार्कल में दुनिया को बदलने की ताकत है। ‘टाइम’ पत्रिका के वार्षिक 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में ब्रिटेन के शाही घराने की पुत्रवधु बनने जा रहीं मेगन मार्कल के बारे में लेख लिखा है

न्यूयार्क। प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि मेगन मार्कल में दुनिया को बदलने की ताकत है। ‘टाइम’ पत्रिका के वार्षिक 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में ब्रिटेन के शाही घराने की पुत्रवधु बनने जा रहीं मेगन मार्कल के बारे में लेख लिखा है , जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि मेगन और हैरी ने एक बार फिर इस बेरुखी दुनिया को परीकथा में यकीन कराया है। टाइम पत्रिका के इस लेख में मेगन की तस्वीर प्रिंस हैरी के साथ छपी है। 

प्रियंका ने कहा कि मेगन संजीदगी से दुनिया की परवाह करती हैं। आप उनके जरिये वास्तविकता देख सकते हैं। भ्रांतियों को तोड़ने की उनकी मुहिम उनके स्वभाव में भी झलकती है और उनकी यही खूबी उनकी पीढ़ी के लोगों से उन्हें जोड़ती है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़