Met Gala 2019: पिंक कारपेट पर बार्बी लुक में उतरीं दीपिका, सभी की निगाहें खूबसूरत गाउन पर

met-gala-2019-deepika-in-barbie-look-on-pink-carpets
रेनू तिवारी । May 7 2019 12:01PM

Met Gala 2019 में बेस्ट डिजाइनर, एक्टर , सिंगर के अलावा कई हस्तियों से शिरकत की। दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने इस साल कुछ अलग ही थीम चुनी। उन्होंने पिंक कलर के lurex jacquard embellished के साथ 3डी प्रिंट वाली ड्रेस पहनी।

Met Gala 2019: न्यू यॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में मंगलवार को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का बेहद ही अनोखा लुक देखने को मिला। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी प्रिंसेस लुक के कारण खुब वाहवाही लूट रही हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जैक पोजन (Zac Posen) ब्रांड का मैटेलिक पिंक गाउन पहना हुआ था। इस गाउन के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाई-पफ्ड पोनीटेल हेयरस्टाइल चुना। 

Met Gala 2019 में हर स्टार अपने अलग अंदाज में आता है वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जब पिंक कारपेट पर आई तो सबकी निगाहें दीपिका के बार्बी लुक पर आ ठहरी। 

Met Gala 2019 में बेस्ट डिजाइनर, एक्टर , सिंगर के अलावा कई हस्तियों से शिरकत की। दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने इस साल कुछ अलग ही थीम चुनी। उन्होंने पिंक कलर के lurex jacquard embellished  के साथ 3डी प्रिंट वाली ड्रेस पहनी।

 इस लुक के साथ दीपिका ने स्टनिंग मेकअप के साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल में नजर आईं।

आपको बता दे की दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी आने वाली फिल्म छपाक की शुटिंग में बिजी थी। इस फिल्म में उनके साथ विक्रम मेसी है।

यह फिल्म एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़