MET Gala 2019: पिंक कारपेट पर उतरे प्रियंका और निक, स्टनिंग अंदाज में आए नजर

met-gala-2019-priyanka-and-nick-on-the-pink-carpet
रेनू तिवारी । May 7 2019 11:24AM

मेट गाला 2019 का आगाज हो चुका है न्यूयार्क में पिंक कार्पेट पर कल कई हॉलीवुड सितारे उतरे, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को अपने मेगा लुक से हैरान कर दिया।

जैसे भारत में महाकाल के भक्तों के लिए कुंभ मेला लगता हैं कुछ उसी तरह विश्व स्तर पर फैशन की दुनिया के कुंभ का आयोजन हर साल अमेरिका की न्यूयार्क सिटी में किया जाता हैं। इस इवेंट को  मेट गाला कहा जाता है। यहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के फैशन दीवाओं का अपने अपने फैशन सेंस के साथ जमावड़ा लगता हैं। हर एक्टर- एक्ट्रेस अपने आपको अलग दिखाने के लिए कई तरफ के स्टाइल अपनाते हैं, अपने इन्ही स्टाइल को लेकर ये स्टार्स Page3 की हेडलाइन बन जाते हैं। मेट गाला 2019 का आगाज हो चुका है न्यूयार्क में पिंक कार्पेट पर कल कई हॉलीवुड सितारे उतरे, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को अपने मेगा लुक से हैरान कर दिया। 

यहां देखें प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक-   

प्रियंका यहां स्टनिंग लुक में पिंक कारपेट पर वॉक करती नजर आईं। यह तीसरी बार है जब प्रियंका मेट गाला में पहुंची हैं और हर बार ही वो चर्चा में भी रहीं। 

मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी अलग था। प्रियंका ने सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहना हुआ था। थाई हाई स्लिट टाइप गाउन के साथ प्रियंका ने शिमरी टाइट्स पहने हुए थे।

प्रियंका के सॉफ्ट पेस्टल गाउन को दो रंग से बनाया गया था इसमें पिंक और येलो फेदर भी लगाए गये थे। 

प्रियंका चोपड़ा के गाउन से ज्यादा चर्चा में उनका हेयरस्टाइल रहा। हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने सर पर क्राउन भी पहना हुआ था। 

प्रियंका चोपड़ा के इस लुक में चार चांद लगाए उनके अट्रैक्टिव मेकअप ने। प्रियंका ने इस लुक के साथ पिंक लिप्स्टिक का इस्तेमाल किया वहीं आंखों में भी उन्होंने पिंक और शिमरी रंगों को यूज किया। वहीं उन्होंने अपनी आईब्रो को सफेद कलर दिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़