मुंबई मसाला: पाक सिंगर ने दी PM मोदी को जान से मारने की धमकी, जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

mumbai-masala-pak-singer-threatens-to-kill-pm-modi-know-big-bollywood-news
[email protected] । Sep 8 2019 5:22PM

पाकिस्तानी सिंगर और एक्ट्रेस राबी पीरजादा ने एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वह PM मोदी को मारने की धमकी दे रहीं हैं। राबी के इस वीडियो में वह अपने हाथों में सांपों के साथ नज़र आ रही हैं। वीडियो शेयर कर उन्होनें कहा कि एक कश्मीरी लड़की अपने सांपों के साथ बिल्कुल तैयार है इंडिया तुम्हारे लिए।

शिल्पा शेट्टी ने लगाया बप्पा का जयकारा

'गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों की आवाज से इस समय पूरा देश गूंज रहा है बप्पा का जयकारा लगाकर लोग गणपति को अपने घर लेकर आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की. शिल्पा शेट्टी हर साल इस पर्व पर बड़ी धूमधाम से गणपति जी की मूर्ति अपने घर में स्थापित करती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें शिल्पा शेट्टी विसर्जन के दौरान थिरकती नजर आ रही हैं। आप भी इस डांस वीडियो को देख नाचने लगेंगे।

अमिताभ बच्चन का बंगला हुआ पानी-पानी

मुंबई में भारी बारिश ने सबको परेशान कर रखा हैं। आम जनता के साथ-साथ सेलिब्रिटी के लिए भी बहुत मुश्किलें पैदा हो गई हैं। एक्ट्रेस रेणुका शाहणे भी मुंबई के भारी बारिश में फंस गई हैं, जिसमें उनकी कार पानी में पूरी डूबी नजर आ रही है। इसके साथ ही, उन्होंने लोगों को बारिश को लेकर हिदायत भी दी है। वहीं बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन भी मुंबई की बारिश से बेहाल हैं।  क्योंकि जुहू इलाके स्थित उनके प्रतीक्षा बंगले में भी पानी घुस आया है। जिस सड़क किनारे उनका ये घर मौजूद है वो पूरी तरह से पानी-पानी हो चूका है। और अब अमिताभ बच्चन के इस घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


पाकिस्तानी सिंगर ने मोदी को दी जान से मारने की धमकी 

पाकिस्तानी सिंगर और एक्ट्रेस राबी पीरजादा ने एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वह PM मोदी को मारने की धमकी दे रहीं हैं। राबी के इस वीडियो में वह अपने हाथों में सांपों के साथ नज़र आ रही हैं। वीडियो शेयर कर उन्होनें कहा कि एक कश्मीरी लड़की अपने सांपों के साथ बिल्कुल तैयार है इंडिया तुम्हारे लिए। ये सभी तोहफे वैसे मोदी (पीएम नरेंद्र मोदी) के लिए हैं। मोदी तुम कश्मीरियों को तंग कर रहे हो ना, अब ये देखो मैंने तुम्हारे लिए तैयारी की है। तैयार हो जाओ नरक में मरने के लिए।’ इसके बाद राबी ने कश्मीर पर लिखा गाना गाया।

Netflix पर प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे राजकुमार राव

लेखक अरविंद अडिगा के ‘मैन बुकर पुरस्कार’ विजेता उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ पर आधारित फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस और राजकुमार राव एकसाथ नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। नेटफ्लिक्स इसका निर्माण मुकुल देओरा के साथ मिलकर करेगा। वहीं प्रियंका इसकी ‘एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर’ होंगी। रामिन बहरानी इसका निर्देशन करेंगे। फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की शूटिंग इस साल के आखिर में भारत में शुरू होगी।

करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 में नज़र आएंगे यह एक्टर 

करण जौहर की अपकमिंग फिल्म दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन के साथ एक नए शख्स की एंट्री हो चुकी हैं। इस शख्स का खुलासा खुद करण जौहर ने अपने ट्विटर अकांउट में किया हैं। करण जौहर ने लिखा हैं कि दोस्ताना 2 के लिए लक्ष्य का स्वागत किजिए। यह उनका डेब्यू हैं। कृप्या #Lakshya का स्वागत करें और उन्हें अपने प्यार और आशीर्वाद दे। 


100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई प्रभास की साहो 

बाहुबली यानि प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर  की दमदार एक्शन फिल्म साहो का दमदार एक्शन लगता है फैंस को खूब भा रही है तभी तो फिल्म ने केवल पांच दिनों में बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कमाई की है। जी हां, एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक तरह से कहा जाएं तो प्रभास का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने केवल पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली प्रभास की साहो तीसरी हिंदी फिल्म है।


कीकू शारदा ने कप कॉफी के लिए दिए rs78,650/-

कॉमेडियन कीकू शारदा हाल ही में विदेश से छुट्टियां मना कर वापस लौटे हैं। ऐसे में उनकी ये फॉरेन ट्रिप काफी सुर्खियों में है जिसका कारण हैं एक कप कॉफी और एक कप चाय का हैरान कर देने वाला बिल। कीकू शारदा को यहां के एक होटल में एक चाय और एक कप कॉफी का भारी भरकम बिल चुकाना पड़ा है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए सभी को दी है। कीकू ने फिलहाल इसे लेकर कोई भी शिकायत को दर्ज नहीं की है। लेकिन उन्होंने इस हैरान कर देने वाले बिल की तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। कीकू के इस बिल में साफ दिखाई दे रहा है कि उन्होंने एक कैपेचीनो कॉफी और एक चाय ऑर्डर की। कॉफी के लिए उनसे 35 हजार रुपये और चाय के लिए 30 हजार रुपये लिए गए। वहीं इसपर 13,650 रुपये सर्विस टैक्स चार्ज किया गया।


सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर का नया गना रिलीज 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। ये फैंस को काफी पसंद आया था। फिल्म में सोनम क्रिकेट की लकी चार्म बनी हैं। जिनके होने से टीम इंडिया क्रिकेट में जीतती है। ट्रेलर के बाद अब द जोया फैक्टर का पहला गाना 'लकी चार्म' रिलीज हुआ है। खास बात ये है कि इस गाने का कनेक्शन बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से है। दरअसल हाल ही में द जोया फैक्टर का गाना 'लकी चार्म' आया है। इसमें बैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई देती है। ये वॉइस ऑवर शाहरुख ने दिया है। ये गाना सोनम के कैरेक्टर के बारे में बताता है और पीछे से शाहरुख की आवाज आती है। एक मिनट 39 सेकंड के इस गाने की शुरुआत शाहरुख की आवाज से होती है, जिसमें वे बताते हैं, '25 जून 1983 को जब टीम इंडिया वर्ल्ड कप उठा रही थी, उसी वक्त जोया पैदा हुई। और इनके क्रिकेट क्रेजी पापा ने जीत का सारा क्रेडिट इन्हे ही दे दिया। और इस तरह, जोया बन गई लकी चार्म।'

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़