संगीत के प्रति मेरा जुनून सदाबहार है: सुखविंदर सिंह

My passion for music is evergreen Sukhwinder Singh
[email protected] । Jul 12 2018 6:05PM

बॉलीवुड के जाने माने गायक सुखविंदर सिंह करीब दो दशक से सिने जगत में है और उनका कहना है कि संगीत के प्रति उनका जुनून सदाबहार है। 46 वर्षीय गायक का मानना है कि कलाकार को अहंकार और असुरक्षा की भावना को घर नहीं करने देना चाहिए।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने गायक सुखविंदर सिंह करीब दो दशक से सिने जगत में है और उनका कहना है कि संगीत के प्रति उनका जुनून सदाबहार है। 46 वर्षीय गायक का मानना है कि कलाकार को अहंकार और असुरक्षा की भावना को घर नहीं करने देना चाहिए।

सिंह ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ अच्छी गायकी ही आपको करियर में आगे लेकर जाती है। तभी लोग आपकी आवाज से ऊबते नहीं हैं। संगीत के लिए मेरा जुनून कभी खत्म नहीं होगा। जब तक आपमें जुनून है तब तक आप अन्य का मनोरंजन कर सकते हैं, जिस दिन जुनून खत्म उस दिन आप कुछ नहीं रह जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ अंहकार, आक्रामकता और असुरक्षा की भावना एक संक्रमण की तरह हैं और अगर आपमें ये नहीं है तो यह अच्छी बात है। गायक - संगीतकार ने अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान , अनिल कपूर जैसे अभिनेताओं के लिए पार्श्व गायिकी की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़