बर्थडे केक काटने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुई निया शर्मा, केक देखकर लोग हुए हैरान

Nia Sharma
रेनू तिवारी । Sep 18 2020 4:43PM

टीवी की नागिन निया शर्मा ने 17 सितबंर 2020 को अपना 30वां जन्मदिन मनाया है। निया शर्मा ने अपने जन्मदिन पर काफी एंजोय किया और बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की।

टीवी की नागिन निया शर्मा ने 17 सितबंर 2020 को अपना 30वां जन्मदिन मनाया है। निया शर्मा ने अपने जन्मदिन पर काफी एंजोय किया और बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निया शर्मा कितना एंजोय कर रही हैं। वीडियो में निया कह रही हैं कि ये जन्मदिन अब तक का मेरा सबसे बेहतरीन जन्मदिन था। 

इसे भी पढ़ें: आर माधवन और अनुष्का शेट्टी की फिल्म Nishabdham इस दिन Amazon Prime पर होगी रिलीज

कोरोना वायरस के कारण निया शर्मा ने अपना जन्मदिन बेहद खास दोस्तों के साथ घर पर ही मनाया। निया शर्मा के जन्मदिन की हाउस पार्टी में अर्जुन बिजलीनी भी नजर आये। निया शर्मा और अर्जुन का काफी अच्छी दोस्ती हैं। अर्जुन के साथ निया ने शैम्पियन की बोलत से शराब उड़ाते हुए वीडियो शेयर किया हैं। 

पूरा जन्मदिन काफी शानदार रहा लेकिन निया के बर्थडे केक पर फैंस की जब नजर पड़ी तो लोग हैरान हो गये। निया को सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन के दिन ही बुरा-भला कहा जाने लगा। निया शर्मा के जन्मदिन पर उनके दोस्तों ने मजाक में केक में पेनिस बनवा दिया। केक में बने पेनिस के कारण सोशल मीडिया पर निया के फैंस सहित ज्यादातर फोलोवर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़