निशांत दहिया कबीर खान की ''83'' में निभाएंगे रोजर बिन्नी की भूमिका

nishant-dahiya-plays-the-role-of-roger-binny-in-kabir-khan-s-83
अनिल बेदाग । Apr 29 2019 6:16PM

केदारनाथ के बाद अब जल्द ही निशान दहिया कबीर खान की 83 में रोज़र बिन्नी के रूप में नज़र आएंगे जिसके लिए निशान बलविंदर सिंह संधु का आभार मानते हैं जिन्होंने सिर्फ एक ही गेंद पर बिन्नी के किरदार के लिए उनका सलेक्शन कर लिया।

मुंबई। निशांत दहिया के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि उन्हें विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है। वह परदे पर महान ऑलराउंडर रोज़र बिन्नी का किरदार निभाएंगे। निशांत की सलेक्शल भी एक गेंद पर ही की गई। केदारनाथ के बाद अब जल्द ही निशांत दहिया कबीर खान की 83 में रोज़र बिन्नी के रूप में नज़र आएंगे जिसके लिए निशांत बलविंदर सिंह संधु का आभार मानते हैं जिन्होंने सिर्फ एक ही गेंद पर बिन्नी के किरदार के लिए उनका सलेक्शन कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड हस्तियों ने डाला वोट, लोगों से की मतदान करने की अपील

लोग जानते ही होंगे कि रोजर बिन्नी ने बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में अपने जौहर दिखाए हैं। रोज़र ने अपनी गेंदबाजी से वर्ल्डकप के दौरान विरोधी टीमों के 18 विकेट चटकाते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म के कलाकारों ने कुछ सप्ताह पहले धर्मशाला में हुए एक शिबिर में वरिष्ठ क्रिकेटरों के साथ अभ्यास किया है। निशांत दहिया का कहना है कि कलाकार अपने व्यक्तिगत चरित्रों की बारीकियों को समझने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मलाइका से तलाक पर अरबाज खान का छलका दर्द, तलाक की असली वजह बताई

धर्मशाला में हम कपिल, मोहिंदर अमरनाथ, यशपाल शर्मा, मदन लाल जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों से मिले हैं और उनसे महत्वपूर्ण टिप्स भी मिल रही हैं। देश की सबसे बड़ी खेल फिल्म मानी जा रही '83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।    

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़