परिणीति की फिल्म The Girl On The Train का टीजर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने की तारीफ

The Girl On The Train teaser
रेनू तिवारी । Jan 14 2021 1:08PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का टीज़र रिलीज हो गया है। फिल्म का टीजर देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की काफी तारीफ की और कहा की उन्हें अपनी बहन पर गर्व है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म  द गर्ल ऑन द ट्रेन का टीज़र रिलीज हो गया है। फिल्म का टीजर देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की काफी तारीफ की और कहा की उन्हें अपनी बहन पर गर्व है। प्रियंका ट्विटर पर ले गईं और फिल्म के टीज़र को साझा करते हुए लिखा कि वह और इंतजार नहीं कर सकती।

इसे भी पढ़ें: बहन ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत नोट, अपने हाथों से लिखा जीवन का असल खेल 

परिणीति चोपड़ा के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “मुझे इस लड़की पर गर्व है। दो-दिलों वाले इमोजी के साथ परिणीति को टेग करते हुए लिखा कि वह इस फिल्म को देखने का इंतजार नहीं कर पा रही।

इसे भी पढ़ें: पीली साड़ी में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर! मां श्रीदेवी की झलक दिखी, देखें फोटो 

अपनी मिमी दीदी (प्रियंका चोपड़ा) की प्रतिक्रिया से उत्साहित, परिणीति चोपड़ा ने इसे फिर से ट्वीट किया और लिखा, "मिमी दीदी का अनुमोदन अब मैं शांति से सो सकती हूं।"

द गर्ल ऑन द ट्रेन 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यह फिल्म पहले मई 2020 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि कोरोनावायरस महामारी के कारण रिलीज को टालना पड़ा। फिल्म यूके में सेट है और इसमें अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी भी हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़