कर्नाटक संगीत में बेहद निपुण थीं पारास्सला बी पोनम्मल, 2017 में पद्मश्री से किया गया था सम्मानित

parssala b ponnamal

कर्नाटक संगीत की पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पारास्सला बी पोनम्मल ने लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को अपने आवास पर आखिरी सांस ली। उनके परिवार के सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है।

कर्नाटक संगीत की पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पारास्सला बी पोनम्मल ने लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को अपने आवास पर आखिरी सांस ली। उनके परिवार के सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि की है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वो 96 साल की थी और पिछले काफी समय से बीमार थीं। 

इसे भी पढ़ें: लोकप्रिय उड़िया गायक तपू मिश्रा का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित 

पोनम्मल ने शास्त्रीय संगीत में लैंगिक रूढियों को तोड़ा था। कर्नाटक संगीत में वह बेहद ही निपुण थीं। 1940 के दशक में वह कर्नाटक के ऐतिहासिक स्वाति थिरुनल कॉलेज ऑफ म्यूजिक में दाखिला लेने वाली पहली छात्रा बनी थीं। कोट्टनहिल बालिका विद्यालय में उन्होंने बतौर संगीत शिक्षक अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने वहां से गण भूषणम और गण प्रवीण का पाठ्यक्रम प्रथम श्रेणी में पूरा किया था। 

इसे भी पढ़ें: लोकप्रिय उड़िया गायक तपू मिश्रा का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित 

2017 में पद्मश्री से किया गया सम्मानित

पोनम्मल ने स्वाति थिरुनल कॉलेज में महिला संकाय और मशहूर आरएलवी कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स की पहली महिला शिक्षक बनकर इतिहास रचा। 8 दशक के लंबे करियर के दौरान सैकड़ों म्यूजिक कार्यक्रम करने के अलावा, उन्होंने कई संगीतकारों को अपना शिष्य बनाकर संगीतकार बनाया। साल 2017 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई पुरस्कार जीते। उनके परिवार में दो बेटे डी महादेवन और डी सुब्रमनियन हैं। उनके पति देवनायकम अय्यर, एक बेटे और एक बेटी का पहले ही निधन हो चुका है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़