Pathaan trailer OUT! तमाम विवादों के बीच रिलीज हुआ शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर, दमदार एक्शन में हो रही है किंग की वापसी

Pathaan trailer OUT
Pathaan
रेनू तिवारी । Jan 10 2023 11:37AM

शाहरुख खान फिल्म में एक शोल्जर की भूमिका में है जो जब देश पर बहुत गहरा सुरक्षा संकट आता है जब उसे रिया किया जाता हैं। पठान एक बहुत की शाहिर जासूस और शोल्जर हैं। पठान की भिड़ंत दुबई में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले के साथ होने वाली हैं। ट्रेलर एक्शन से भरपूर हैं।

पठान फिल्म का ट्रेलर (Pathaan trailer)। तमाम विवादों के बाद शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित पठान का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख हैं, जबकि जॉन अब्राहम फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं। शाहरुख खान आनंद एल राय की ज़ीरो में 2018 में दिखाई दिए थे उसके बाद से वह लीड रोल में नजर नहीं आये। पठान (Pathaan) के साथ  शाहरुख खान एक बार फिर से लोगों के दिलों में राज करने के लिए तैयार हैं। तमाम किरदार निभाने के बाद शाहरुख खान अपने अंदान में लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। 

शाहरुख खान फिल्म में एक शोल्जर की भूमिका में है जो जब देश पर बहुत गहरा सुरक्षा संकट आता है जब उसे रिया किया जाता हैं। पठान एक बहुत की शाहिर जासूस और शोल्जर हैं। पठान की भिड़ंत दुबई में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले के साथ होने वाली हैं। ट्रेलर एक्शन से भरपूर हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम तीनों दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्रेलर 

ट्रेलर आपको शाहरुख खान की डॉन 3 की भी याद दिला देगा। शाहरुख खान को एक्शन अवतार में आखिरी बार डॉन 3 में ही देखा गया था। पठान के निर्माताओं ने 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज कर दिया है।

ट्रेलर जॉन अब्राहम के साथ शुरू होता है। जिसमें वह एक मशीन गन से एक गाड़ी को उड़ाते नजर आते हैं। उसके बाद डिंपल कपाड़िया को यह कहते हुए देखा जाता है कि आतंकी संगठन भारत पर हमले की योजना बना रहा है, उसके बाद डिंपल कपाड़िया कहती हैं कि 'अभी पठान के वनवास का समय आ गया है। ट्रेलर में शाहरुख खान की पठान के अंदाज नें एंट्री होती हैं और वह हेलिकॉप्टर और रोकेट के साथ एक्शन करते हुए दिखाई देते हैं। ट्रेलर में दीपिका को एक सैनिक (पठान की तरह) के रूप में भी दिखाया गया है, जो उसे अपने साथ टीम बनाने के लिए कहती है। पठान का ट्रेलर एक्शन दृश्यों की एक उच्च ऑक्टेन सीरीज है जो किसी भी एड्रेनालाईन को पसंद करने वाले को आकर्षित करेगा। शाहरुख खान पठान के रूप में प्रभावशाली हैं, जबकि दीपिका पादुकोण ने एक घातक महिला की भूमिका निभाई है। प्रतिपक्षी के रूप में जॉन अब्राहम हैं।

9 जनवरी को, शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पठान से एक नया लुक पोस्टर साझा किया और घोषणा की कि ट्रेलर आज 10 जनवरी को सुबह 11 बजे सामने आया। पोस्टर में शाहरुख खान को एक स्वचालित राइफल पकड़े हुए देखा जा सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़