''केसरी'' के बाद 80 के दशक की पीरियड ड्रामा फिल्म लेकर आएंगे अक्षय कुमार

period-drama-will-come-with-the-film-akshay-kumar
रेनू तिवारी । Mar 23 2019 4:01PM

फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा लिख रहे हैं। जिन्होंने टीवी सीरिज 21 सरफरोश-सारागढ़ी 1897 लिखी थी। और इसमें मोहित रैना लीड रोल में थे। अनुराग सिंह की अगली फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी सिनेमाघरों में अपना रंग दिखा रही हैं। फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी बात से खुश होकर अक्षय कुमार केसरी के डायरेक्टर अनुराग सिंह के साथ एक और करने का फैसला किया है। अक्षय कुमार ने अनुराग सिंह के नये प्रोजेक्ट का साइन कर दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अगली फिल्म भी 80 के दशक में हुई एक बड़ी घटना पर आधारित होगी।

इसे भी पढ़ें: युद्ध आतंकवाद के खिलाफ होना चाहिए, देश के खिलाफ नहीं: जॉन अब्राहम

फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा लिख रहे हैं। जिन्होंने टीवी सीरिज 21 सरफरोश-सारागढ़ी 1897 लिखी थी। और इसमें मोहित रैना लीड रोल में थे। अनुराग सिंह की अगली फिल्म 2020 में रिलीज होगी। वहीं, आपको बता दें कि करण जौहर की यह पहली फिल्म जिसने ओपनिंग डे में इतनी ज्यादा कमाई की है। 

इसे भी पढ़ें: कंगना के कमेंट का आलिया ने दिया जवाब, दे डाली ये नसीहत - देखिए वीडियो

आपको बता दे की फिल्म 'केसरी' एक देशभक्ती फिल्म है। फिल्म की कहानी अंग्रेजी हुकूमत के समय की है अफगानियों के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई की है। इस लड़ाई को बैटल ऑफ़ सारागढ़ी के नाम से जाना जाता है, जो 12 सितम्बर 1897 को अंग्रेजों और अफ़गान ओराक्ज़ई जनजातियों के बीच लड़ी गयी थी, तब सिख ब्रिटिश फ़ौज में 36 सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन थी जिसमें 21 सिख थे, जिन पर 10000 अफ़्ग़ानों ने हमला किया था। सिखों का नेतृत्व कर रहे हवालदार ईशर सिंह ने मरते दम तक लड़ने का फैसला किया।

फिल्म केसरी रिव्यू- 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़