क्या ''रूही आफ्जा'' के सेट पर जाह्नवी का हो गया है झगड़ा? क्या है इस तस्वीर का सच!

picture-leaked-from-janhvi-kapoor-s-movie-roohi-afza
रेनू तिवारी । Jun 24 2019 4:51PM

सोशल मीडिया पर फिल्म ''रूही आफ्जा'' के सेट से जाह्नवी कपूर का लुक वायरल हो रहा है। जिसे देख कर लोग कंफ्यूज हो गये है कि क्या ये सच में जाह्नवी कपूर हैं? जी हां फिल्म ''रूही आफ्जा'' में जाह्नवी कपूर बेहद ही साधारण लुक में नजर आएंगी।

नयी दिल्ली। श्री देवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से लोगों की धड़कने बढ़ा दी थी, क्योंकि फिल्म में जाह्नवी कपूर को राजस्थानी लुक में काफी खूबसूरत दिखाया गया था। जाह्नवी कपूर को सेट पर घंटो लगते थे तैयार होने के लिए। फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर ने हिंदी भाषा पर खूब काम किया था। कड़ी मेहनत के बाद जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर की फिल्म धड़क सुपरहिट साबित हुई। जिसके बाद जाह्नवी कपूर को कई नये प्रोजेक्ट ऑफर किये गये। फिलहाल जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूही आफ्जा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत के बाद अब अगस्त में जापान भी होगा केसरी!

सोशल मीडिया पर फिल्म 'रूही आफ्जा' के सेट से जाह्नवी कपूर का लुक वायरल हो रहा है। जिसे देख कर लोग कंफ्यूज हो गये हैं कि क्या ये सच में जाह्नवी कपूर हैं? जी हां फिल्म 'रूही आफ्जा' में जाह्नवी कपूर बेहद ही साधारण लुक में नजर आएंगी। सेट से वायरल हुई तस्वीरों में जाह्नवी नॉन ग्लैमस लुक में हैं, साथ ही उन्होंने गले में काला धागा पहना हुआ था, बालों में चोटी बना रखी है और सिंपल-सा सूट पहन रखा है। पता नहीं वो सेट पर क्या ढूंढ रही हैं। फोटो में जाह्नवी उदास- सी खड़ी दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड हस्तियों की पसंद बनता जा रहा है नवाबों का शहर लखनऊ

'रूही आफ्जा' में जाह्नवी कपूर का डबल रोल होगा। साथ ही इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अपोजिट राजकुमार राव नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं। पहले फिल्म का नाम 'रूह आफ्जा’ रखा गया था, लेकिन मेकर्स ने फिल्म के नाम में परिवर्तन किया और टाइटल बदल कर 'रूही आफ्जा' कर दिया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़