प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

prime-minister-modi-gave-lata-mangeshkar-happy-birthday
[email protected] । Sep 28 2018 2:25PM

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी और कहा कि उनके असाधारण काम ने उन्हें करोड़ों देशवासियों का प्रिय बना दिया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी और कहा कि उनके असाधारण काम ने उन्हें करोड़ों देशवासियों का प्रिय बना दिया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय लता दीदी, आपको आपके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। दशकों के आपके असाधारण काम ने आपको करोड़ों भारतीय का प्रिय बना दिया। आप हमेशा अपने देश के विकास को लेकर उत्साहित रही हैं। ईश्वर आपको अच्छे स्वास्थ्य के साथ लंबी आयु प्रदान करें।’’ लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर शुक्रवार को 89 साल की हो गईं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़