प्रियंका चोपड़ा, दीपिका ने ‘मेट गाला 2018’ में बिखेरा अपना जलवा

Priyanka Chopra and Deepika Padukone''s MET Gala attires
[email protected] । May 9 2018 11:19AM

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने अपने शानदार लिबासों से ‘मेट गाला 2018’ के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। समारोह की थीम ‘हेवनली बॉडीज: फैशन एंड द कैथॉलिक इमेजिनेशन’ थी और दोनों अभिनेत्रियों ने पोशाकों के अपने उचित चयन से सभी का दिल जीत लिया।

लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने अपने शानदार लिबासों से ‘मेट गाला 2018’ के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। समारोह की थीम ‘हेवनली बॉडीज: फैशन एंड द कैथॉलिक इमेजिनेशन’ थी और दोनों अभिनेत्रियों ने पोशाकों के अपने उचित चयन से सभी का दिल जीत लिया। प्रियंका डिजाइनर राल्फ लॉरेन के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। गहरे लाल रंग के इस मखमली गाउन के साथ उन्होंने सुनहरे रंग का हुड पहना था जो उनके कंधों तक आ रहा था।

पिछले साल भी उन्होंने लॉरेन की डिजाइन की गई पोशाक ही पहनी थी। दूसरी ओर, दीपिका लाल रंग के वन ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। दीपिका भी दूसरी बार इस गाला का हिस्सा बनी थीं। इस साल गाला की मेजबानी रिहाना, अमल क्लूनी और डोनाटेला वर्साचे ने वॉग की एना विंटर के साथ की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़