‘प्रिक’ के नाम से जाने जाएंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

priyanka-chopra-and-nick-jonas-will-be-known-as-prak
[email protected] । Sep 8 2018 4:36PM

अमेरिकी गायक निक जोनास ने बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई पर बातचीत करते हुए अपने सेलिब्रिटी निकनेम ‘प्रिक’ का खुलासा किया। ‘प्रिक’ प्रियंका के नाम के ‘प्रि’ और निक के नाम के ‘क’ से बना है।

लॉस एंजिलिस। अमेरिकी गायक निक जोनास ने बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई पर बातचीत करते हुए अपने सेलिब्रिटी निकनेम ‘प्रिक’ का खुलासा किया। ‘प्रिक’ प्रियंका के नाम के ‘प्रि’ और निक के नाम के ‘क’ से बना है। शुक्रवार को ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन‘ में नजर आए निक जोनस (25) ने बताया कि उन्होंने प्रियंका से अपने प्यार का इजहार करने में जरा भी देरी नहीं की क्योंकि उन्हें पता था कि वह उनके लिए एकदम सही हैं।

फैलन ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्होंने खुद के लिये कोई निकनेम सोचा है तो स्टेज के पास खड़ी प्रियंका ने जोर से कहा, ‘‘प्रिक’’। जोनास ने कहा, ‘‘उन्हें प्रिक पसंद है। मुझे यह उतना पसंद नहीं है।’’जोनास ने बताया कि अमेरिका में सगाई के बाद मुंबई में भारतीय रीति रिवाज से उनका ‘रोका’ हुआ। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़