प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra at Prince Harry and Megan''s wedding
[email protected] । May 19 2018 7:43PM

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कले की शादी में शामिल होने वाली दुनिया की मशहूर हस्तियों में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं।

विंडसर। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कले की शादी में शामिल होने वाली दुनिया की मशहूर हस्तियों में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं। प्रियंका ने हल्के नीले रंग का लॉन्ग कोट ड्रेस पहना हुआ था और सिर पर बेहद खूबसूरत हैट लगाया हुआ था। यह उम्मीद थी कि प्रियंका की हॉलीवुड के करीबी मित्रों में से एक दोस्त मार्कले की शादी में बॉलीवुड अदाकारा अतिथियों की सूची में शामिल होंगी। 36 वर्षीय मार्कले एक अभिनेत्री के रूप में काफी चर्चित है। 

प्रियंका ने कहा ,‘‘ मैं मेगन को कुछ वर्षों से जानती हूं और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं तथा मैं वास्तव में इस बड़े दिन का हिस्सा बनने पर खुश हूं।’’ इस शाही शादी में शामिल होने वाली कुछ और मशहूर हस्तियों में हॉलीवुड स्टार जार्ज क्लूनी और उनकी पत्नी एमाल , टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स , फुटबाल स्टार डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया और पॉप स्टार एल्टन जॉन आदि शामिल है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़