अपने रिलेशनशिप पर बोली प्रियंका, मैं सिंगल हूं लेकिन संत नहीं

Priyanka Chopra finally talks about her relationship status

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी अदाओं की कायल बना चुकीं प्रियंका ने हाल ही में फिल्मफेयर के लिए फोटोशूट कराया। तस्वीरों में प्रियंका बेहद हॉट नज़र

मुंबई। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी अदाओं की कायल बना चुकीं प्रियंका ने हाल ही में फिल्मफेयर के लिए फोटोशूट कराया। तस्वीरों में प्रियंका बेहद हॉट नज़र आ रही हैं। फोटोशूट के दौरान उन्होंने नीले रंग का सिंगल स्लिट वाला गाउन पहन रखा है, जो उनपर खासा जच रहा है।

मेकअप को कम रखते हुए केवल गालों पर हल्का ब्लश और न्यूड शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया गया है। अपने बोल्ड लुक को लेकर प्रियंका का कहना है की वो हमेशा ही अपने लुक से सहज और खुश रहती हैं। प्रियंका कहती है कि, पता नहीं क्यों लोगों को लगता है कि अगर कोई लडकी जवाब देने में सक्षम है तो वह गलत है। मैं अपनी च्वाइसेस को लेकर बहुत कॉंन्फिडेंट हूँ और मुझे मेरे घर वालों का पूरा सपोर्ट है।

 

लोग कहते हैं हाय! वो लड़की देखों कितनी एम्बिशिएस है। जैसे ये शब्द नकारत्मक हो। मैं दुनिया भर की महिलाओं से कहना चाहूंगी- बी एम्बिशिएस, इसमें कुछ गलत नहीं है। हर व्यक्ति को सफलता प्यारी होती है, चाहे वह महिला हो या फिर पुरुष।

 

 

अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर प्रियंका कहती हैं कि करीब एक साल से मैं सिंगल हूँ। हालांकि,  इससे पहले मैं एक अमेरिकी पुरुष को डेट कर रही थीं मगर अब ऐसा कुछ नहीं है। मैं अपने करियर पर ध्यान देना पसंद करती हूँ मगर मैं कोई संत नही हूँ। मैं भी एक आम लड़की हूँ और किसी भी रिश्ते को लेकर पूरी तरह समर्पित रहती हूँ। जब भी मैं किसी को डेट करती हूँ, अपना सौ प्रतिशत देती हूँ। इस वक्त प्रियंका क्वांटम के तीसरे सीजन को लेकर व्यस्त है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़