प्रियंका और निक की शादी के डेट फाइनल, यहां होगी साल की ग्रैंड वेडिंग

priyanka-chopra-nick-jonas-grand-indian-wedding-in-jodhpur
रेनू तिवारी । Oct 17 2018 2:33PM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लव अफेयर देश से लेकर विदेश तक चर्चा में रहे। इस लव अफेयर को रिश्ते में बदलते हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में सगाई की थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लव अफेयर देश से लेकर विदेश तक चर्चा में रहे। इस लव अफेयर को रिश्ते में बदलते हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में सगाई की थी। प्रियंका चोपड़ा और निक की सगाई के बाद से सबको उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था और अब प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि प्रियंका जल्द ही निक के साथ शादी करने जा रही है।

एक अखबार में छपी खबर की मानें तो प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर से शुरू होगा जो 2 दिसंबर तक चलेंगा। इस बीच रीति रिवाज से सभी रस्मे अदा की जाएंगी। 

गालियारों में कुछ दिन पहले ये अफवाह फैली थी कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिका या इटली में होगी लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की इस रिपोर्ट ने ये खारिज कर दिया और इस रिपोर्ट के मुताबिक ये यह शादी शाही अंदाज में राजस्थान के जोधपुर में होने वाली है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इनमें शामिल होने के लिए निक भी भारत आ चुके हैं। कमाल की बात ये है कि सभी काम निक और प्रियंका की देख रेख में हो रहे हैं। अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ने की कोशिश कर रहे निक-प्रियंका शादी के प्रोग्राम को ग्रैंड बनाने के लिए हर चीज पर खुद नजर रख रहे हैं।

प्रियंका अपने काम को लेकर भले विदेशी हो गई हो लेकिन वो अंदर से अभी भी देशी गर्ल है क्योंकि जब ये दौर चल रहा है जहां भारत के मशहूर सेलेब्रिटी कपल विदेश में शादी कर रहे है ऐसे में प्रियंका का निक के साथ जौधपुर में शादी करना उनके देश के प्रति और अपने रीति- रिवाजों के प्रति लगाव को दिखाता हैं। प्रियंका ने 18 अगस्त को निक के साथ मुंबई में सगाई की थी जहां वो पूजा पाठ करने के लिए एथनिक लुक में नजर आए थी और निक ने भी कुर्ता पहना था जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़