प्रियंका- निक की शादी के जश्न ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल, पुलिस मौके पर पहुंची

priyanka-chopra-nick-party-created-problem
रेनू तिवारी । Nov 28 2018 3:41PM

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। इनकी शादी की रस्मों की शुरूआत आज से शुरू हो गई हैं और इस स्पेशल फीलिंग को प्रियंका चोपड़ा अच्छे से एंजोय कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा  और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। इनकी शादी की रस्मों की शुरूआत आज से शुरू हो गई हैं और इस स्पेशल फीलिंग को प्रियंका चोपड़ा अच्छे से एंजोय कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की शादी 2 दिसंबर को है इससे पहले प्रियंका के मुंबई वाले घर को दुल्हन की तरह सजाया गया हैं साथ ही मुंबई में बने प्रियंका चोपड़ा के दफ्तर

यह भी पढ़ें- क्या आपने कैटरीना का जल परी अवतार देखा? नहीं तो अब देखिए...

लेकिन इस पार्टी के बीच मंगलवार और बुधवार की रात जो कुछ हुआ, उसने प्रियंका चोपड़ा की पार्टी का मज़ा किरकिरा कर दिया है। पुलिस को खबर मिली कि रेस्टोरेंट के सामने बहुत सारे फोटोग्राफर्स खड़े है और उन्होंने पूरा रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इस हलचल से आसपास रह रहे लोगों की नींद खराब हो रही थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फ़ोन कर दिया। वेन्यू पर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि फोटोग्राफर्स को प्रियंका की टीम की तरफ से ‘टिप ऑफ’ मिला था कि वह यहां मौजूद है।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों सुजैन से दूर नहीं रह पा रहे ऋतिक, फिर से करना चाहते हैं शादी!

पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो वहां प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाले पति निक जोनस, नेटफ्लिक्स की सृष्टि आर्य बहल, पेज 3 पार्टियों में दिखने वाले मुश्ताक शेख और चचेरी बहन परिणिति चोपड़ा के साथ मौजूद थी। पुलिस ने इन सबको तो कुछ नहीं कहा पर रेस्तरां मालिक को घड़ी दिखाई और कहा कि रात 1.30 बजे के बाद रेस्तरां खुला नहीं रहना चाहिए। पुलिस की सख्ती देख ये सारे सितारे वहां से एक-एक कर खिसकने शुरू हो गए। रेस्तरां वालों ने भी इसके बाद अपना काम समेट लिया। प्रियंका चोपड़ा की इस लेट नाइट पार्टी की शिकायत की मुंबई पुलिस ने अपने कागजात में एंट्री भी कर ली है। पुलिस इसके बाद वहां सुबह तड़के तक मुस्तैद रही और फोटोग्राफर्स को भी हिदायत दी कि सितारों की फोटो के चक्कर में रात में लोगों की नींद न खराब करें।

आपको बता दें की बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मंगेतर और अमेरिकन सिंगर निक जोनास से शादी करने जा रही हैं। 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच प्रियंका और निक पहले भारतीय और फिर क्रिश्चियन परंपरा के अनुसार जोधपुर में शादी करने जा रहे हैं।

देखें प्रियंका चोपड़ा की पार्टी की तस्वीरें- 

प्रियंका चोपड़ा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। प्रियंका के जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर मुंबई आ चुके हैं। सोमवार रात निक-प्रियंका, जो-सोफी ने देर रात तक पार्टी एन्जॉय की, इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़